Last Updated:
karwachauth Moonrise Timing: करवा चौथ 2025 पर भोपाल, उज्जैन, रीवा और जबलपुर में महिलाएं बेसब्री से चाँद के दीदार का इंतजार करेंगी. जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चाँद और कितने बजे होगा करवाचौथ का शुभ क्षण.
Karwa chauth 2025 LIVE: करवा चौथ की रात… वो पल जब हर सुहागन की निगाह आसमान पर टिकी रहती है. दिनभर बिना पानी के व्रत रखने के बाद, चाँद का पहला दीदार किसी जादू से कम नहीं होता. मगर इस बार, मध्य प्रदेश के कई शहरों में ये चाँद थोड़ी देर से दस्तक देगा और इंतज़ार लंबा होने वाला है.
October 10, 2025 10:58 IST
Bhopal Moon Rise Time: भोपाल में 8:10 बजे होगा चांद का दीदार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बार चांद थोड़ा सताएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, रात 8 बजकर 10 मिनट तक दीदार हो जाएगा. ऐसे में सुहागने विधि अनुसार पूजा कर व्रत खोल सकती हैं.
October 10, 2025 10:40 IST
करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth Puja Time: पंडित जी के अनुसार, करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 1 घंटा 14 मिनट का है. व्रती महिलाएं शाम को 5:57 बजे से शाम 7:11 बजे के बीच पूजा कर सकती हैं.

October 10, 2025 10:28 IST
करवा चौथ व्रत कथा
Karwa Chauth Vrat Katha : करवा चौथ की पौराणिक व्रत कथा के अनुसार, एक नगर में एक साहूकार की बेटी और 7 बेटे रहते थे. साहूकार की बेटी का नाम करवा था. सभी 7 भाई अपनी बहन करवा से बहुत प्रेम करते थे. एक दिन की बात है, करवा अपने ससुराल से मायके आई थी और कार्तिक कृष्ण चतुर्थी का व्रत रखा था. उस रात वह काफी परेशान थी. भाइयों ने देखा तो उससे परेशानी का कारण जानना चाहा. आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
October 10, 2025 10:23 IST
चंद्र दर्शन और कथा सुने बिना अधूरा माना जाता है व्रत
करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे विधि-विधान से गणेश जी, चौथ माता और चंद्र देव की पूजा करती हैं. शाम को जब चांद निकलता है, तो उसे अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है. माना जाता है कि चंद्र दर्शन और पूजा के बिना व्रत अधूरा रहता है. इस दिन करवा चौथ माता की कथा सुनना भी बेहद जरूरी होता है, क्योंकि कथा के बिना यह व्रत पूर्ण नहीं माना जाता.
October 10, 2025 10:21 IST
वीडियो कॉल पर सास की पूजा
हर शहर में एक जैसी बेचैनी होगी कोई छत पर टहलता हुआ नजर आएगा, तो कोई छलनी हाथ में लिए आसमान ताकता रहेगा. कुछ महिलाएँ वीडियो कॉल पर अपनी सास या माँ के साथ पूजा करेंगी, तो कुछ सहेलियाँ मिलकर चाँद का इंतजार करेंगी. यह वो रात होती है जहाँ न थकान मायने रखती है, न वक्त बस दिल में एक ही ख्याल, “कब निकलेगा वो चाँद?”

October 10, 2025 10:20 IST
Jabalpur Moon Rise Time: जबलपुर में सबसे लेट होगा चांद का दीदार
अब बात करें रीवा की तो यहाँ हमेशा की तरह ठंडी हवा और साफ आसमान देखने को मिल सकता है, लेकिन चाँद फिर भी 8 बजकर 20 मिनट के बाद ही झाँकने वाला है. और जबलपुर की बात करें, तो यहाँ का चाँद सबसे आखिर में मुस्कुराएगा लगभग 8 बजकर 25 मिनट पर.
.