कार्तिक की पहली सवारी कल, हरिहर मिलन सवारी में पहली बार 20 गली में तैनात रहेंगे फायर फाइटर – Ujjain News

श्री महाकालेश्वर की कार्तिक-अगहन माह में निकाली जानी सवारियों के साथ हरिहर मिलन सवारी भी निकाली जाएगी।

.

इस संबंध रोशन कुमार सिंह, कलेक्टर एवं अध्यक्ष, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर त्रिनेत्र कंट्रोल रूम कक्ष में बैठक रखी गई। कार्तिक माह की पहली सवारी 27 अक्टूबर को शाम 4 बजे मंदिर से निकाली जाएगी।

सवारी महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी से होती हुई शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां शिप्रा के जल से पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सवारी गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती मा मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होकर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। सवारी के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रकाश व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण, पेयजल, विद्युत, अग्नि सुरक्षा, चिकित्सा तथा स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वि

शेष रूप से हरिहर मिलन सवारी के दौरान फायर ब्रिगेड दल, मोटर साइकिल फायर ब्रिगेड और फायर एक्सटिंगिवीशर कर्मियों को पालकी के आगे एवं पीछे तैनात किए जाने के निर्देश दिए। सवारी मार्ग में आने वाली 20 गलियों में फायर एक्सटिंगिवीशर सहित कर्मियों को भी पाबंद किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर एवं अध्यक्ष सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक आदि उपस्थित थे। { दूसरी एवं हरिहर मिलन– 03 नवंबर को { तृतीय सवारी-10 नवंबर ​को {राजसी सवारी-17 नवंबर निकाली जाएगी।

पहली बार मंदिर समिति का बैंड भी रहेगा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने बैंड के रूप में नवाचार किया है। इसमें 30 सदस्य हैं, जो विभिन्न वाद्य यंत्रों से भक्ति गीत, भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया कि महाकालेश्वर की पहली सवारी से ही बैंड शामिल किया जाएगा। सवारी में पारंपरिक रूप से पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल और भजन संध्या के सदस्य भी शामिल रहेंगे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *