आपत्तिजनक वीडियो पर करणी सेना का विरोध: ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज पर की अभद्र टिप्पणी; SP से शिकायत, FIR कर गिरफ्तारी के निर्देश – Rewa News


सोशल मीडिया पर खुद को सेन समाज का बताने वाले एक व्यक्ति द्वारा ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर हिंसा भड़काने का वीडियो वायरल होने के बाद शहर में विवाद खड़ा हो गया है। मामले में श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह मोंटू के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी शैलेंद्र सिंह से शिकायत की है। वर्तमान में एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। करणी सेना बोली- वीडियो से बिगड़ सकता है सामाजिक सौहार्द श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने एसपी शैलेंद्र सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। करणी सेना ने कहा कि इस तरह के वीडियो से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है और शहर में तनाव की स्थिति बन रही है। संगठन ने आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग रखी है। वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान कर रही पुलिस करणी सेना की शिकायत और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों को तुरंत एफआईआर दर्ज करने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान की जा रही है और पहचान होते ही जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *