करीना की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया फिट रहने का सीक्रेट फॉर्मूला, बस इन 3 हेल्दी हैबिट्स को लाइफ में करें शामिल, देखें फर्क

Kareena Kapoor Fitness Secret: आजकल हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहता है. कोई जिम जॉइन करता है, कोई डाइट प्लान अपनाता है, तो कोई सप्लीमेंट्स पर भरोसा करता है. लेकिन सच्चाई ये है कि फिटनेस सिर्फ दिखने से नहीं, बल्कि अंदर से कैसा महसूस करते हैं, उस पर निर्भर करती है. कई बार हम बाहर से एक्टिव दिखते हैं लेकिन अंदर से थके हुए या कमजोर महसूस करते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है- गलत लाइफस्टाइल और खानपान. जब हमारी बॉडी को सही पोषण नहीं मिलता या हमारी दिनचर्या असंतुलित हो जाती है, तो उसका असर सीधा एनर्जी लेवल, मूड और फोकस पर पड़ता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि इसके लिए किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है. कुछ छोटी-छोटी हेल्दी हैबिट्स आपकी जिंदगी में बड़ा फर्क ला सकती हैं.

सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर, जो करीना कपूर जैसी बॉलीवुड स्टार्स की फिटनेस गाइड रह चुकी हैं, ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर ऐसी ही 3 आसान हैबिट्स शेयर की हैं. रुजुता ने बताया कि अगर आप इन तीन चीजों को अपनी डेली लाइफ में शामिल कर लें, तो आप खुद को पहले से ज्यादा एनर्जेटिक, फ्रेश और पॉजिटिव महसूस करेंगे.

1. अपनी थाली में वापस लाएं देसी सब्जियां
रुजुता दिवेकर कहती हैं कि आजकल लोग हेल्दी खाने के नाम पर एवोकाडो, अरुगुला, ब्रोकली या एस्पैरागस जैसी विदेशी चीजों की तरफ भाग रहे हैं, जबकि हमारी देसी थाली में ही हर पोषक तत्व मौजूद है. वो सलाह देती हैं कि हफ्ते में कम से कम तीन बार अपनी डाइट में कंद-मूल सब्जियां जैसे अरबी, सूरन, रतारू और कोनफा जैसी रूट वेजिटेबल्स जरूर शामिल करें.

इन सब्जियों के कई फायदे हैं. सर्दियों में जब स्किन ड्राय होती है या बाल रूखे लगने लगते हैं, तो इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. साथ ही, इनमें मौजूद प्रिबायोटिक गुण आपके गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं. गैस, ब्लोटिंग या पेट दर्द जैसी दिक्कतें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.

रुजुता बताती हैं कि इन देसी सब्जियों का एक और बड़ा फायदा है हार्मोनल बैलेंस. अगर आपको पीरियड्स में अनियमितता है, मेनोपॉज़ के लक्षण महसूस हो रहे हैं या हॉट फ्लैशेज जैसी दिक्कत है, तो इन सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद है. आप इन्हें सुबह के नाश्ते, दोपहर या रात के खाने में या शाम 4 से 6 बजे के स्नैक के रूप में शामिल कर सकते हैं.

2. डिनर के बाद 10 मिनट वॉक करें
रुजुता दिवेकर कहती हैं कि फिटनेस सिर्फ जिम में पसीना बहाने से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी एक्टिव हैबिट्स से भी आती है. वो सलाह देती हैं कि डिनर के बाद रोज सिर्फ 10 मिनट की वॉक जरूर करें. यह छोटी सी आदत आपकी हेल्थ पर बड़ा असर डालती है. शाम या रात के खाने के बाद हल्की वॉक करने से पाचन सुधरता है, गैस कम होती है, और नींद बेहतर आती है. खासकर उन लोगों के लिए जिनकी ब्लड शुगर लेवल थोड़ी ज्यादा रहती है, उनके लिए ये आदत बेहद जरूरी है. यह ब्लड सर्कुलेशन को सही रखती है और शरीर को हल्का महसूस कराती है.

3. सोने और उठने के बाद स्क्रीन से दूर रहें
आज के वक्त में सबसे बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम बन चुकी है ओवरस्क्रीन टाइम. हम दिनभर मोबाइल, लैपटॉप और टीवी में इतने उलझ जाते हैं कि खुद के लिए वक्त ही नहीं बचता. रुजुता दिवेकर कहती हैं कि रात को सोने से 30 मिनट पहले और सुबह उठने के 30 मिनट बाद किसी भी स्क्रीन को हाथ न लगाएं. ये आदत आपके दिमाग को शांत करती है और आपको दिनभर के विचारों को समझने का समय देती है. दिमाग अनचाही बातों को खुद-ब-खुद फिल्टर करने लगता है. इससे आप ज़्यादा फोकस्ड, पॉजिटिव और इमोशनली स्टेबल महसूस करते हैं.

क्यों जरूरी हैं ये तीनों हैबिट्स
रुजुता दिवेकर कहती हैं कि फिटनेस का मतलब सिर्फ कैलोरी कम करना नहीं है. असली फिटनेस तब होती है जब आप अपने शरीर और दिमाग के साथ जुड़ाव महसूस करें. जब आप अपने खाने, एक्टिविटी और रेस्ट के बीच बैलेंस बनाते हैं, तो हेल्थ अपने आप बेहतर होने लगती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *