शुभम मरमट / उज्जैन. हिन्दू धर्म मे कई ऐसे व्रत व पर्व आते है. जिनका विशेष रूप से धार्मिक महत्व है. इसी अनुसार एक साल में कुल 24 एकादशी व्रत आते हैं, जो हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष में दो बार रखे जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष पुण्य फल मिलता है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. एकादशी का व्रत न सिर्फ मनोकामनाएं पूरी करता है, बल्कि सुख-समृद्धि और शांति भी प्रदान करता है.
इस बार चैत्र माह की अंतिम एकादशी 29 मार्च को पड़ रही है, जिसे कामदा एकादशी कहा जाता है. यह तिथि बेहद फलदायी मानी जाती है. उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस दिन राशि के अनुसार किए गए उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. सही विधि से व्रत और पूजा करने पर करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है. आइए जानते हैं कामदा एकादशी पर कौन से उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं.
कामदा एकादशी पर जरूर करे राशि अनुसार दान
मेष राशि- कामदा एकादशी के दिन इस राशि के जातको को भगवान विष्णु को लाल रंग का फूल अर्पित करें. ऐसा करने से सुख-शांति बनी रहती है.
वृषभ राशि- कामदा एकादशी के दिन इस राशि के जातको को हरि विष्णु भगवान को सफेद चीजों का भोग लगाए. ऐसा करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते है.
मिथुन राशि- इस दिन इस राशि के जातक को हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें. तो साल भर विष्णु भगवान हर कार्य मे विजय प्रदान करेंगे.
कर्क राशि- कामदा एकादशी के दिन इस राशि के जातको को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से रुके हुए कार्य मे सुधार होता है.
सिंह राशि- कामदा एकादशी के दिन इस राशि के जातको को पीले रंग का वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें और खुद भी पहनें. ऐसा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.
कन्या राशि- कामदा एकादशी के दिन इस राशि के जातको को सफेद मिठाई और केसर अर्पित भगवान को करे, इससे आर्थिक तंगी दूर होती है.
तुला राशि- इस एकादशी के दिन इस राशि के जातको को सफेद चीजों का दान करें, इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है.
वृश्चिक राशि– कामदा एकादशी के दिन इस राशि के जातको को गुड़ का दान करना चाहिए, इससे नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलती है.
धनु राशि– कामदा एकादशी के दिन इस राशि के जातको को पीले वस्त्र और पीले चंदन का भगवान को भोग लगाना चाहिए. साथ ही पीले फल का भी दान करें.
मकर राशि- कामदा एकादशी के दिन इस राशि के जातको को हरि विष्णु भगवान को दही और इलायची का भोग अर्पित करें. ऐसा करने से हर मनोकामना ओन होती है.
कुंभ राशि- कामदा एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. तो साल भर लक्ष्मी नारायण की कृपा बनी रहेगी.
मीन राशि- कामदा एकादशी के दिन इस राशि के जातको को गरीबों की सेवा करें और मिश्री का भोग लगाएं. ऐसा करने से पारिवारिक कलह समाप्त होता है.
.