Kale Til khane ke fayde: सेहत का खजाना हैं छोटे-से काले तिल, जानिए डाइट में शामिल करने के गजब फायदे

Kale Til khane ke fayde: भारतीय रसोई में ऐसे बहुत से छोटे-छोटे तत्व हैं, जो दिखने में मामूली लगते हैं लेकिन सेहत के मामले में किसी बड़े खजाने से कम नहीं होते. काले तिल (Black Sesame Seeds) भी उन्हीं में से एक हैं. छोटे-से इन बीजों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व, हेल्दी फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट और मिनरल्स छुपे होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाते हैं, ये न सिर्फ खाने का स्वाद और टेक्सचर बढ़ाते हैं, बल्कि इन्हें कई तरह की दवाओं और घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है. सदियों से आयुर्वेद में काले तिल का महत्व बताया गया है और आज की मॉडर्न डाइट में भी इसे सुपरफूड की तरह अपनाया जा रहा है.

काले तिल में क्या होता है खास?
काला तिल असल में निजेला सटाइवा पौधे से मिलने वाला एक हर्बल मसाले जैसा बीज है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन और जिंक होता है. साथ ही इसमें लिनोलिक एसिड, ओलिक एसिड और कई तरह के हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. काले तिल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे हेल्थ के लिए और भी खास बना देते हैं.

काले तिल का इस्तेमाल कैसे होता है?
1. नमकीन कचौरी, नान, मफिन्स और केक पर काले तिल छिड़ककर गार्निश किया जाता है.
2. पंचफोरन मसाले में भी इसका अच्छा इस्तेमाल होता है.
3. आयुर्वेदिक नुस्खों में सिरदर्द, दांत दर्द, आर्थराइटिस, अस्थमा और आंखों के संक्रमण में इसका उपयोग किया जाता है.
4. तिल का तेल त्वचा और बालों की देखभाल के लिए भी बेहतरीन माना जाता है.

काले तिल के बेहतरीन फायदे
1. सर्दी-खांसी और अस्थमा में राहत
काला तिल म्यूकस कम करके गले की खराश, खांसी और अस्थमा जैसी समस्याओं को कम करता है. साइनस में भी यह काफी राहत देता है.

2. ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए काला तिल फायदेमंद है, क्योंकि यह ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है.

3. हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा
इसमें मौजूद हेल्दी फैटी एसिड दिल की धमनियों को स्वस्थ रखते हैं और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करते हैं.

4. प्रजनन क्षमता बढ़ाना
शोध में पाया गया है कि काले तिल का सेवन स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करता है.

5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों की वजह से यह बालों का झड़ना कम करता है और बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है. त्वचा की एलर्जी, एक्जिमा और सोरिएसिस में भी काले तिल का तेल काफी लाभकारी है.

6. पाचन में सुधार
काले तिल का सेवन फंक्शनल डिस्पेप्सिया, गैस्ट्रिक अल्सर और कोलाइटिस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है.

कितनी मात्रा में लें काला तिल?
एक दिन में 1 से 2 चम्मच काले तिल को सलाद, दलिया, स्मूदी या किसी स्नैक के साथ लेना फायदेमंद होता है. ज्यादा मात्रा में लेने से कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाएं.

सावधानियां
1. अगर आपको तिल से एलर्जी है तो इसका सेवन न करें.
2. गर्भवती महिलाओं को इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
3. अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में जलन या दस्त की समस्या हो सकती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *