Kalashtami 2025 Date: अगस्त महीने की कालाष्टमी है बहुत खास, इस खास उपायों से आर्थिक तंगी के साथ खत्म होंगी बीमारियां

Last Updated:

Kalashtami Upay 2025: जल्द ही अगस्त माह की मासिक कालाष्टमी आने वाली है. उज्जैन के कालभैरव मंदिर में इस दिन विशेष पूजा होती है, जहां भगवान काल भैरव को शराब का भोग लगाया जाता है. इस दिन कुछ अचूक उपाय बंद किस्मत क…और पढ़ें

कालाष्टमी 2025. सनातन धर्म में हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है. इस दिन भगवान शंकर के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा की जाती है. मान्यता है कि काल भैरव की पूजा से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं. तंत्र साधक इस दिन विशेष पूजा करते हैं. अगर आप भी ज्योतिषीय उपाय करें, तो जीवन के संकट दूर हो सकते हैं. आइए जानते हैं उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से विस्तार से…

हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11 बजकर 49 मिनट के लगभग शुरू होगी. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 16 अगस्त को रात 9 बजकर 24 मिनट के लगभग होगा. ऐसे में मासिक कालाष्टमी का व्रत 16 अगस्त को रखा जाएगा.

कालाष्टमी व्रत का महत्व
इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा करने से सभी प्रकार के भय और संकट दूर होते हैं. मान्यता है कि भगवान भैरव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और उन्हें नकारात्मक शक्तियों से बचाते हैं. कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यह व्रत शनि और राहु के बुरे प्रभावों को कम करने में भी सहायक माना जाता है. भक्तों के लिए मासिक कालाष्टमी भगवान काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त करने और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है.

कालाअष्ट्मी पर जरूर करें यह उपाय
आर्थिक तंगी – जीवन में सुख-साधनों में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, तो कालाष्टमी पर भैरव जी के आगे मिट्टी के दीपक में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. दीपक जलाते समय दो बार इस मंत्र का जाप करें: ‘ऊं ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊं’. इससे आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा.

पारिवारिक कलह – घर में शांति नहीं बनी रहती है. बार बार बेवजह झगड़े होते हैं और पारिवारिक जीवन में परेशनी बनी रहती है. तो कालाष्टमी को स्नान के बाद शिवजी की प्रतिमा के आगे आसन बिछाकर बैठें और शिव चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से परिवार मे प्रेम बढ़ेगा. और शिव जी का रोद्र रूप शांत होकर आर्शीवाद प्रदान करेंगे.

स्वास्थ – अगर स्वास्थ बार बार खराब हो रहा है बीमारी पीछा नहीं छोड़ रही है तो कालाष्टमी के दिन सरसों के तेल में चुपड़ी हुई एक रोटी काले कुत्ते को खिलाएं. रोटी पर तेल चुपड़ते समय काल भैरव का ध्यान करें. ऐसा करने से जल्द ही स्वास्थ मे लाभ होगा.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

homedharm

अगस्त महीने की कालाष्टमी है बहुत खास, इस खास उपायों से आर्थिक तंगी होगी खत्म

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *