दमोह नोहलेश्वर महोत्सव में कैलाश खेर पहुंचे: भगवान शिव को समर्पित गीत का दर्शकों ने आनंद लिया; 15 फरवरी तक होगा कार्यक्रम – Damoh News


दमोह के नोहटा में चल रहे नोहलेश्वर महोत्सव में बुधवार रात राष्ट्रीय स्तर के गीतकार कैलाश खेर ने अपनी प्रस्तुति दी। उनकी एक झलक पाने और उनके गीतों को सुनने के लिए मेला परिसर में हजारों दर्शक मौजूद रहे। यह नोहलेश्वर महोत्सव 5 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की ओर से किया जा रहा है। महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। कैलाश खेर ने शिव भक्ति गीत गाए, श्रोता मंत्रमुग्ध हुए 10 फरवरी तक स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसके बाद 11 फरवरी से राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देने पहुंच रहे हैं। बुधवार रात कैलाश खेर का नोहटा आगमन हुआ, जहां मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। मंच पर कैलाश खेर ने भगवान शिव को समर्पित कई गीतों का गायन किया, जिस पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। गुरुवार रात राष्ट्रीय भजन गायिका अभिलीप्षा पांड्या भी नोहलेश्वर महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगी। महोत्सव का समापन 15 फरवरी को होगा। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *