Kachnar benefits : स्किन चमकाए, मोटापा भगाए…कचनार का पौधा हरा सोना, करीब नहीं आएंगे फोड़े-फुंसी

Last Updated:

Kachnar health benefits : कचनार का पौधा सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, चमत्कारी फायदों के लिए भी मशहूर रहा है. आयुर्वेद के हिसाब से कचनार का पौधा सेहत के लिए खजाना है. थायराइड, हार्मोनल विकार, मोटापा, त्वचा रोग और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. इनसे निपटने में कचनार संजीवनी साबित हो सकती है. लोकल 18 ने इस बारे में बलिया के आयुष चिकित्सक डॉ. आरवीएन पांडेय से बात की. डॉ. पांडेय बताते हैं कि कचनार के फूल, छाल और कलियां औषधीय गुणों से भरपूर हैं. कचनार मेटाबॉलिज्म को सक्रिय कर शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी कम करता है.

बलिया. आयुर्वेद के हिसाब से कचनार का पौधा सेहत के लिए अनमोल खजाना है. इसके सही उपयोग से शरीर को अंदर से स्वस्थ और संतुलित बनाया जा सकता है. बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण थायराइड, हार्मोनल विकार, मोटापा, त्वचा रोग और पाचन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसी स्थिति में कचनार एक प्राकृतिक और संजीवनी समान साबित हो सकती है. कचनार के फूल, छाल और कलियां यानी हर चीज औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं. लोकल 18 ने इस बारे में बलिया के शांति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बांसडीह रोड मझौली के चेयरमैन डॉ. आरवीएन पांडेय से बात की.

डॉ. पांडेय कहते हैं कि कचनार सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में उपयोग होता आया है. इसका सबसे बड़ा लाभ ग्रंथियों में सूजन और थायराइड से जुड़ी समस्याओं में देखा जा सकता है. आयुर्वेद में कचनार गुग्गुल का प्रयोग थायराइड हार्मोन को संतुलित करने और लिम्फ नोड्स की सूजन को कम करने के लिए भी किया जाता है. यही कारण है कि कचनार पीसीओएस जैसी हार्मोनल समस्या में भी बेहद लाभकारी है. यह पाचन तंत्र भी मजबूत बनाता है.

डॉ. पांडेय के मुताबिक, कचनार की छाल का काढ़ा दस्त, पेचिश, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं से निदान दिलाता है. यह आंतों को साफ रखने में मददगार और पाचन क्रिया को मजबूत करता है. कचनार त्वचा रोगों में भी किसी वरदान से कम नहीं है. इसके सूजनरोधी और रक्तशोधक गुण मुंहासे, एक्जिमा, फोड़े-फुंसी और पुराने घावों को ठीक करने में सहायक हैं. कचनार के पत्तों का लेप घाव पर लगाने से भराव जल्दी होता है. कचनार में ऐसे प्राकृतिक तत्व भी हैं, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं.

डॉ. पांडेय बताते हैं कि वजन बढ़ना आज एक आम समस्या बन चुकी है. लेकिन कचनार मेटाबॉलिज्म को सक्रिय कर शरीर की अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे कम करता है. कचनार के नियमित और सही मात्रा में सेवन से वजन घटाया जा सकता है. कचनार का सेवन पाउडर, काढ़ा या टैबलेट (कचनार गुग्गुल) के रूप में किया जा सकता है. इसे आमतौर पर शहद या गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है. लेकिन बिना आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि किन्हीं परिस्थितियों में हानिकारक भी हो सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homelifestyle

स्किन चमकाए, मोटापा भगाए…कचनार का पौधा हरा सोना, करीब नहीं आएंगे फोड़े

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *