Kabuli Chole: मेहमानों को परोसें मसालेदार काबुली छोले, झटपट ऐसे करें तैयार… हर कोई पूछेगा स्वाद का राज

Last Updated:

Masaledar Kabuli Chole Recipe: घर पर खास मौकों के लिए मसालेदार काबुली छोले बनाने की यह आसान विधि अपनाएं. इसका अनोखा स्वाद इतना बेहतरीन होगा कि आपके मेहमान मसालों का राज़ ज़रूर पूछेंगे. गाढ़ी ग्रेवी वाले ये छोले झटपट तैयार हो जाते हैं. जिन्हें रोटी या चावल के साथ परोसकर स्वाद का आनंद ले सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

दरभंगाः घर पर स्पेशल मौकों पर काबुली चने के छोले जरूर बनाए जाते हैं. अलग-अलग इलाकों में इसे विभिन्न तरीकों से बनाया जाता है. आज हम आपको मसालेदार काबूली छोले बनाने की ऐसी विधि बताने जा रहें हैं. जिसे खाने वाले स्वाद की तारीफ किए बगैर नहीं रह सकेंगे. इसे खाने के बाद आपके मेहमान भी इसमें डाले गए मसालों का राज़ ज़रूर पूछेंगे. इस आसान विधि से आप गाढ़ी और बेहतरीन ग्रेवी वाले छोले मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

मसालेदार काबुली छोले की रेसिपी
इसे बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चना को रात भर के लिए भिगो दें. यदि आप जल्दी में बनाना चाह रहे हैं तो कुकर में डालकर अच्छे से उबाल लें. ध्यान रहे कि चने नरम हो जाने चाहिए.

तड़का लगाने से आएगा स्वाद:

  1. गैस पर कुकर चढ़ाएं और उसमें थोड़ा सरसों का तेल डालें.
  2. तेल गरम होने पर जीरा, सूखी मिर्च और तेज़ पत्ता का तड़का लगाएं.
  3. इसके बाद चार मध्यम आकार के प्याज को बारीक काटकर डालें. प्याज को सुनहरा (ब्राउन) होने तक अच्छी तरह भूनें, क्योंकि इसी से छोले की रंगत और स्वाद दोनों निखरते हैं.
  4. अब इसमें दो मध्यम आकार के टमाटर को बारीक़ काटकर डालें. साथ ही हरी मिर्च काटकर और हरा धनिया पत्ता भी मिलाएं.

मसाले को अच्छे से पकाएं:

  1. अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक स्वादानुसार डालकर मसालों को अच्छी तरह भूनें.
  2. स्वाद का राज़: छोले मसाले के बजाय, आप अपने घर के मीट मसाले (गैर-शाकाहारी नहीं) का उपयोग कर सकते हैं. जिससे इसका स्वाद और भी ज़्यादा निखरता है.
  3. तमाम मसालों के अच्छे से भून जाने के बाद, उबाले गए काबुली चना को डालें और मसाले के साथ अच्छे से मिलाएं.
  4. अच्छे से मिलने के बाद, आवश्यकतानुसार पानी डालें. ध्यान दें कि यह छोला गाढ़ी ग्रेवी में ही ज़्यादा स्वादिष्ट बनता है.
  5. कुकर बंद करें और इसमें 3 से 4 सीटी लगने दें.

रोटी, पुड़ी, चावल, पुलाव के साथ परोसें
अब गरमा गरम स्वादिष्ट छोले तैयार हैं. इसे आप अपनी पसंद के व्यंजन के साथ परोस सकते हैं. चाहें तो रोटी, पुड़ी, पराठे, चावल या पुलाव के साथ खाएं. यकीनन आप इसका स्वाद नहीं भूल पाएंगे.

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ऐसे तैयार करें मसालेदार काबुली छोले, हर कोई पूछेगा स्वाद का राज

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *