केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच कथित खींचतान को लेकर कांग्रेस पर रविवार को निशाना साधा। सिंधिया ने कहा कि कुछ विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो जनता से सबक सीख
.
हेराल्ड केस को लेकर सिंधिया ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। लेकिन कहा कि एक ओर बीजेपी है तो दूसरी ओर ऐसा दल है, जो जहां सत्ता भी बची है तो वहां कुर्सी की लड़ाई में लग गई है। जनता तो इनके दृश्य से संपूर्ण रूप से गायब हो चुकी है। वो स्थिति यदि उस दल की हो जाए तो उसका भविष्य क्या होगा। यह जनता ही निर्णय लेगी और जनता ही बार-बार सबक सिखाती है। लेकिन कुछ ऐसे विद्यार्थी होते हैं जो सबक सीखने के लिए तैयार ही नहीं होते हैं। सिंधिया ने सुप्रीम कोर्ट को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के विवादास्पद बयान पर सिंधिया ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन प्रजातंत्र के किसी भी स्तंभ, खासकर न्यायपालिका पर किसी भी व्यक्ति को ओछी टिप्पणी कभी नहीं करनी चाहिए।
मोदी की अगुवाई में भारत का चहुंमुखी विकास कर्नाटक में कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान की खबरों पर सिंधिया ने इंदौर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का परचम जनता ने पूरे देश में लहराया है। मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने भारत का चहुंमुखी विकास किया है और विश्व पटल पर देश की छवि को उभारा है। दूसरी तरफ, एक ऐसा दल (कांग्रेस) है, जो अपनी सत्ता वाले प्रदेश में कुर्सी की लड़ाई में उलझ गया है।
.