Last Updated:
Washing Machine Tips: वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलते हैं, तब कपड़े एक-दूसरे से चिपकते और सिकुड़ते हैं. लेकिन अगर आप कपड़े धोते समय एल्युमिनियम फॉयल का प्रयोग करते हैं तो यकीन मानिए आपके यह काम बहुत आसान हो जाएगा और कपड़ों की गंदगी भी पूरी तरह से खत्म भी हो जाएगी. आइए जानते हैं कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धुलने के लिए एल्युमिनियम फॉयल किस तरह करें और किन बातों का ध्यान रखें…
Washing Machine Silver Foil Tips: अब ज्यादातर घरों में आपको वॉशिंग मशीन देखने को मिल जाएगी. वॉशिंग मशीन का प्रयोग करने से मेहनत व समय की बचत हो जाती है और सर्दियों में राहत भी मिलती है. हालांकि, कभी-कभी इन वॉशिंग मशीन से धुले हुए कपड़े गंदे रह जाते हैं और आपस में चिपकने भी लग जाते हैं. इस वजह से मंहगे और स्फॉट कपड़े खराब होने का डर बना रहता है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसका समाधान आपकी किचन में ही मौजूद है. अगर आप किचन में मौजूद एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल सही से करेंगे, तो कपड़े भी अच्छी तरह धुलेंगे और आपस में चिपकेंगे भी नहीं. आइए जानते हैं इसका किस तरह प्रयोग किया जाए, जिससे आपकी समस्या कम हो.
एल्युमिनियम फॉयल के फायदे
कपड़े धोते समय वाशिंग मशीन में कपड़ों के आपस में चिपकने और सिलवटें पड़ने का कारण स्टैटिक चार्ज होता है. यह ऊर्जा मशीन के चलने पर कपड़ों के बीच घर्षण से उत्पन्न होती है. जब महंगे कपड़े मशीन में डाले जाते हैं, तो स्टैटिक चार्ज के प्रभाव से वे खराब हो सकते हैं. बिना प्रेस किए आप इन धुले हुए कपड़ों को पहन नहीं सकते. लेकिन अगर आप कपड़ों को धोने में एल्युमिनियम फॉयल वाले हैक का प्रयोग करते हैं, तो कपड़ों के बीच घर्षण कम होता है और स्टैटिक चार्ज का प्रभाव कम होता है. साथ ही कपड़ों की पूरी गंदगी निकल जाती है. कपड़े आपस में चिपकते नहीं हैं और उनकी कोमलता भी बरकरार रहती है.
इसका इस्तेमाल कैसे करें
एल्युमिनियम फॉयल को एक छोटी सी गेंद की तरह बना लें. यह इतनी बड़ी होनी चाहिए कि वॉशिंग मशीन में आसानी से घूम सके, लेकिन इतनी छोटी भी ना बनाएं कि कपड़ों में ना फंसे. एक बार इस्तेमाल करने के बाद, फॉयल का दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. लेकिन ध्यान रखें कि एल्युमिनियम फॉयल की यह ट्रिक बार-बार प्रयोग ना करें. इसे आप सिर्फ ज्यादा गंदे, मोटे और रोजाना के पहनने वाले कपड़ों पर ही ट्राई कर सकते हैं.
वॉशिंग मशीन के टिप्स
विशेषज्ञों का कहना है कि ढीले कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डालते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. बटन और जिप वाले कपड़े डालते समय, ध्यान रखें कि वे मशीन के दूसरे हिस्सों को ना छुएं. साथ ही मशीन घूमते समय मोजे और स्कार्फ रोलर पर ना गिरें. जींस जैसे भारी कपड़ों को अलग से धोना चाहिए. सभी गहरे रंगों को एक ही बार में डालें और हल्के रंगों को अलग-अलग. वरना रंग फीके पड़ जाएंगे और कपड़ों पर दाग लग जाएंगे.
इस तरह मशीन का करें प्रयोग
एक साथ बहुत सारे कपड़े डालने से ड्रम ओवरलोड हो जाएगा और गंदगी ठीक से नहीं निकल पाएगी. जितनी बार हो सके, कम मात्रा में कपड़े डालें. अगर चिकने दाग नहीं निकलते, तो उन्हें दोबारा धोएं. ज़्यादा कपड़े डालने से मशीन खराब होने की आशंका बढ़ जाती है. गहरे रंग के कपड़ों का रंग फीका पड़ने से बचाने के लिए इन सुझावों का पालन करें. धोने पर सिकुड़ने वाले कपड़ों के लिए सामान्य पानी का प्रयोग करें और तौलिए, मोटे सूती कपड़े, बिस्तर आदि के लिए गर्म पानी का प्रयोग करें.
इन सेटिंग्स की जानकारी होना जरूरी
आपको अपनी मशीन की हर सेटिंग के बारे में पता होना चाहिए. आपको सेटिंग्स का उद्देश्य जाने बिना उन्हें नहीं बदलना चाहिए. घर में इस्तेमाल होने वाली स्टैंडर्ड लोड मशीनों के लिए परमानेंट प्रेस, हल्के कपड़ों को जल्दी धोने के लिए स्पीड वॉश सेटिंग और जींस जैसे कपड़ों के लिए हैवी साइकिल विकल्प चुनना एक अच्छा विचार है.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें
.