मटन कोरमा में बस ये एक चीज मिलाएं, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

homevideos

सिर्फ 5 स्टेप्स में तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा ‘शाही मटन कोरमा’

X

सिर्फ 5 स्टेप्स में तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा ‘शाही मटन कोरमा’

 

arw img

Mutton Korma Recipe: अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं, तो अब घर पर ही होटल जैसा मुग़लई मटन कोरमा तैयार कर सकते हैं. अलीगढ़ के ‘गोल्डन रेस्टोरेंट’ के अकरम खान के अनुसार, इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही या कुकर में तेल/घी गरम कर खड़े मसाले (तेजपत्ता, इलायची, दालचीनी, लौंग) भूनें, फिर प्याज को सुनहरा होने तक पकाएं. इसके बाद मटन और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर तेज आंच पर भूनें ताकि कच्चापन निकल जाए. अब इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और नमक मिलाएं. ग्रेवी को शानदार बनाने के लिए फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे मिलाएं और तेल छोड़ने तक पकाएं. अंत में काजू-खसखस का पेस्ट डालकर ग्रेवी को गाढ़ा करें, आवश्यकतानुसार पानी डालकर मटन के गलने तक धीमी आंच पर पकाएं और केवड़ा जल व गरम मसाले का दम देकर हरे धनिए से सजाकर गरमागरम परोसें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *