छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव के रहने वाले आशीष सतीश गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल परीक्षा पास कर ली। मेहनत, निरंतरता और परिवार के सहयोग से आशीष ने वो मुकाम हासिल किया है जिसका सपना लाखों विद्यार्थी देखते हैं।
.
आशीष गुप्ता मूलतः दमुआ रोड, जुन्नारदेव एवं लालबाग, छिंदवाड़ा के निवासी हैं। उनके पिता सतीश गुप्ता ऑटोमोबाइल कारोबारी हैं, जबकि मां मनीषा गुप्ता गृहिणी हैं। आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और पूरे संयुक्त परिवार को दिया है। उन्होंने बताया कि परिवार के आशीर्वाद, सहयोग और प्रेरणा से ही यह सफलता संभव हुई है। हर असफलता ने मुझे मजबूत बनाया।
आशीष ने अपनी स्कूली शिक्षा कन्हान वैली स्कूल, डूंगरिया से पूरी की। इसके बाद उन्होंने CA Foundation की तैयारी के लिए नागपुर में क्लासेस लीं। CA Intermediate और Final दोनों की पढ़ाई उन्होंने इंदौर से ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से की और अपनी तीन साल की आर्टिकलशिप भी वहीं पूरी की।
CA Final का सेकेंड ग्रुप उन्होंने दूसरे प्रयास में और पहला ग्रुप चौथे प्रयास में क्लियर किया। लगातार प्रयासों और धैर्य के बल पर आखिरकार उन्होंने 25 वर्ष की आयु में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना साकार किया। आशीष ने बताया कि आज मेरा सपना सच हुआ, मैं चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गया हूं।
.