Junior Women’s Hockey World Cup: भारत ने जूनियर महिला विश्व कप में नामीबिया को 13-0 से हराया

हिना बानो और कनिका सिवाच की हैट्रिक की बदौलत भारत ने सोमवार को यहां नामीबिया को 13-0 से हराकर जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
हिना (35 वां , 35 वां, 45 वां मिनट) और कनिका (12 वां, 30 वां, 45 वां मिनट) के गोलों के अलावा साक्षी राणा (10 वां, 23 वां मिनट) ने दो गोल किए, जबकि बिनीमा धान (14 वां मिनट), सोनम (14 वां मिनट), साक्षी शुक्ला (27 वां मिनट), इशिका (36 वां मिनट) और मनीषा (60 वां मिनट) ने भी गोल किए।
इस जीत के साथ भारत तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

भारत ने शुरुआती क्वार्टर में चार मिनट के अंदर चार गोल कर अपना दबदबा कायम करने के बाद नामीबिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
साक्षी ने शानदार रिवर्स फ्लिक से गोल कर खाता खोला और कनिका ने एक दमदार फिनिश के साथ भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। बिनिमा ने टीम के लिए तीसरा गोल किया, जबकि सोनम ने कुछ बेहतरीन तालमेल के बाद चौथा गोल दागा, जिससे शुरुआती पंद्रह मिनट में भारत 4-0 की बढ़त बना चुका था।

टीम ने दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त को 7-0 और तीसरे क्वार्टर के बाद 12-0 कर लिया।
आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में कुछ बदलाव करते हुए भारत ने लगातार मौके बनाए और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी अपनी छाप छोड़ने का मौका मिला। मनीषा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 13-0 से आगे कर दिया।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *