खून बढ़ाने और ताकत देने वाला जूस, हर उम्र के लिए बेस्ट, जानें क्यों है खास

Last Updated:

अगर आप भी एनीमिया रोग से जूझ रहे हैं और आपके शरीर में खून की कमी है, तो आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसी हरी घास के बारे में, जिसका जूस बनाकर सुबह-सुबह पीने से खून की कमी दूर हो सकती है. जी हां, हम बात कर रहे हैं कांटे वाली पालक के बारे में, जिसका जूस पीकर आप अपने शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकते हैं. आइए जानते है इसके लाजवाब फायदे…

मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सा डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि पालक में आयरन की उच्च मात्रा होती है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में सहायक है. इसके साथ ही यह एनीमिया रोग को दूर करने में सहायता करता है.

hemoglobin

आयरन के कारण शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण होता है, जो ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. इसके साथ ही यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में काफी मदद करता है क्योंकि पालक के जूस में औषधि गुण पाए जाते हैं, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

hemoglobin

पालक में मौजूद पोषक तत्व लाल रक्त कोशिकाओं के विकास में सहायक होते हैं, जिससे एनीमिया की समस्या कम होती है. इसके साथ ही हीमोग्लोबिन बढ़ने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और कमजोरी दूर होती है.

hemoglobin

पालक का जूस फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पाचन में सुधार करता है और कब्ज से राहत दिलाता है. इसके साथ ही यह विटामिन A और विटामिन C से भरपूर होता है, जो त्वचा की चमक बढ़ाने और बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.

immunity

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. इसके अलावा, पालक में विटामिन K होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है.

palak ka juice

आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि पालक का जूस शरीर को डिटॉक्स करने, इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने, पाचन में सुधार करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने जैसे कई फायदे देता है.

palak ka juice

हरी पालक का जूस शरीर को विभिन्न पोषक तत्व प्रदान करता है, रक्तचाप नियंत्रित करता है, और गर्भावस्था के दौरान बच्चे के विकास में भी सहायक होता है. इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

खून बढ़ाने और ताकत देने वाला जूस, हर उम्र के लिए बेस्ट, जानें क्यों है खास

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *