₹1200 में जुगाडू़ कूलर! 48 डिग्री में एक घंटे चला दो…28 डिग्री पर आ जाएगा रूम टेंपरेचर

Last Updated:

Summer Cooler Tips: खजुराहो में आस्था विलेज में कबाड़ के जुगाड़ से कूलर तैयार किए गए हैं. ये कूलर पर्यटकों के लिए बनाए गए हैं. इनकी हवा के साथ ठंडक का मजा ऐसा है कि ब्रांडेड कूलर भी फेल हो जाएं! जानें दावा…

Desi Cooler Tips. अप्रैल शुरू होने वाला है. तापमान बढ़ने लगा है, जिसके चलते बाजारों में गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूलर भी बिकने शुरू हो गए हैं. हालांकि, छतरपुर के खजुराहो के आस्था ग्रीन विलेज के मैनेजर राजू गौतम ने अपने यहां कम खर्च में जुगाड़ू कूलर तैयार किया है. ये कूलर बाजार के महंगे कूलरों से सस्ता है और खूब ठंडा भी करता है. यहां आने वाले पर्यटक भी इस कूलर को पसंद करते हैं.

आस्था ग्रीन विलेज के मैनेजर राजू गौतम बताते हैं कि हमारे यहां जितनी भी कबाड़ की चीजें होती हैं, इन सभी चीजों का सही उपयोग करते हैं. हमारे यहां किसी भी पुरानी या अनुपयोगी चीज को कबाड़ नहीं समझते हैं. हमने यहां टायर से सोफा और झूले बनाए हैं. साइकिल के रिम से गेट तैयार किए हैं. कांच और प्लास्टिक की पुरानी बोतलें, मिट्टी के घड़े सभी का उपयोग किया गया है.

प्लास्टिक ड्रम से कूलर?
राजू बताते हैं कि हमारे यहां फूड प्रोसेसिंग का काम भी होता है. अचार रखने के लिए प्लास्टिक ड्रम खरीदते हैं. हमारे यहां बहुत से प्लास्टिक ड्रम रखे रहते हैं. जब इनका यहां से उपयोग बंद हो जाता है तो फिर इसी प्लास्टिक ड्रम से जुगाड़ू कूलर तैयार कर लेते हैं.

1200 रुपए में तैयार 
राजू बताते हैं कि प्लास्टिक ड्रम को इस तरीके से काटा कि इसे कूलर का रूप दे पाए. अगर आप भी कूलर बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको प्लास्टिक ड्रम लाना होगा. एक प्लास्टिक ड्रम 900 रुपए के हिसाब से मिला था. इसमें 300 रुपए की किट का खर्च आया है. एक कूलर को तैयार करने में कुल 1200 का खर्च आया है. इस कूलर में एग्जास्ट की छोटी किट डली है. वाटर पंप से पानी भी चलता है.

बाजार के महंगे कूलर भी फेल!
राजू का दावा है कि इस कूलर को आप साधारण न समझें. इस कूलर के सामने बाजार के महंगे कूलर भी फेल हैं. जहां बाजार में कूलर 6 हजार से शुरू होता है. वहीं, हमने 1200 रुपए में ऐसा कूलर तैयार किया है जो महंगे कूलरों के सामान ही ठंडी हवा देता है.

भीषण गर्मी में सुकून 
राजू बताते हैं कि ये देसी कूलर 48 डिग्री तापमान में भी कमरे के तापमान को कम करके 26 डिग्री पर ले आता है. अगर आपने इसे 1 घंटे चालू कर दें तो यह कमरे के 48 डिग्री तापमान को 26 से 28 डिग्री तापमान में ले आता है. यही इस कूलर की खासियत है. इस कूलर को आप भी घर बैठकर 1200 रुपए में तैयार कर सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *