Jos Buttler 600 T20 Sixes: जोस बटलर ने दिल्ली के अरुण जटेली स्टेडियम में छक्कों की बरसात करते हुए इतिहास रच दिया. आईपीएल 2026 का 14वां लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. मुकाबले में बटलर ने बड़ा रिकॉर्ड कायम करते हुए अपने टी20 करियर में 600 छक्कों का आंकड़ा छू लिया. इसके साथ बटलर ने खुद को कई बड़े दिग्गजों की लिस्ट में शुमार कर लिया.
इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन बटलर से ऊपर मौजूद हैं. पूरन अब तक अपने टी20 करियर में 712 छक्के लगा चुके हैं. लिस्ट में ऊपर बढ़ते हुए आंद्रे रसेल, कीरोन पोलार्ड और क्रिस गेल का नाम दिखाई देता है. लिस्ट में गेल टॉप पर हैं, जिन्होंने अपने टी20 करियर में 1056 छक्के लगाए हैं. गेल लिस्ट में इकलौत ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 1000 छक्कों से ज्यादा का आंकड़ा पार किया है.
टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज
- क्रिस गेल- 1056 छक्के
- कीरोन पोलार्ड- 982 छक्के
- आंद्रे रसेल- 784 छक्के
- निकोलस पूरन- 712 छक्के
- जोस बटलर- 600 छक्के
- एलेक्स हेल्स- 595 छक्के
- कॉलिन मुनरो- 582 छक्के
मैच में बटलर ने खेली ताबड़तोड़ पारी
दिल्ली के खिलाफ नंबर तीन पर बैटिंग के लिए उतरे जोस बटलर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 27 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रन स्कोर किए. बटलर की इस पारी ने गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाने में मदद की.
टूर्नामेंट के पिछले दो मैचों में बटलर फॉर्म तलाश कर रहे थे. पंजाब के खिलाफ पहले मैच में बटलर अच्छी शुरुआत करने के बाद आउट हो गए थे. उन्होंने 38 रन बनाए थे. इसके बाद राजस्थान के खिलाफ वह 26 रन ही बना सके थे. अब दिल्ली के खिलाफ मैच में बटलर को फॉर्म मिली, जो वह पिछले 2 मैचों से तलाश रहे थे.
जोस बटलर का टी20 करियर
बात करें बटलर के टी20 करियर की, तो अब तक फॉर्मेट में उन्होंने 495 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 466 पारियों में बैटिंग करते हुए बटलर ने 34.94 की औसत और 146.11 के स्टाइक रेट से 13909 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और 98 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 124 रनों का रहा.
यह भी पढे़ं: जोस बटलर ने रचा इतिहास, IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड; पूरे किए 600 छक्के
.