जॉली एलएलबी-थ्री फिल्म विवादों में घिरी: वकील-जज पर फिल्माए गए गाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर, ‘भाई वकील है‘ गाने को चुनौती – Jabalpur News

फिल्म जाॅली एलएलबी-3 में जस्टिस और वकील के बीच फिल्माए गाने पर अपत्ति दर्ज करवाते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। 9 सिंतबर को इसकी सुनवाई होगी। याचिका जबलपुर निवासी अधिवक्ता प्रांजल तिवारी की ओर से दायर की गई है, जिसमें एडवोकेट प्रम

.

अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी फिल्म में भाई वकील हैं। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि फिल्म में गले में बैंड लगाकर, गाउन पहनकर डांस किया गया है, जो कि वकालत के गणवेश को अपमानित कर रहा है। जॉली एलएलबी-3 19 सिंतबर को रिलीज हो रही है।

अक्षय कुमार अरशद वारसी पर फिल्म में एक गाना फिल्माया गया है, जिसके बोल है कि फिक्र ना कर तेरा भाई वकील है। गाने में कोर्ट रूम भी दिखाया है, जहां लड़कियां डांस कर रही हैं। याचिकाकर्ता के वकील प्रमोद सिंह तोमर का कहना है कि फिल्म में जो गाना वह आपत्तिजनक है।

एलएलबी-3 के को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती।

अधिवक्ता प्रमोद सिंह तोमर ने बताया कि न्यायपालिका के जज के लिए मामू जैसे शब्द का उपयोग किया जा रहा है, जिसके संदर्भ में याचिकाकर्ता ने राज्य शासन, प्रमुख सचिव गृह विभाग, सचिव, सूचना एवं प्रसारण, भारत सरकार, नई दिल्ली और चेयरमैन सेंट्रल बोर्ड आफ फिल्म सर्टिफिकेशन को पक्षकार बनाते हुए फिल्म के गाने पर अपत्ति दर्ज करवाते हुए फिल्म से इस गाने को अलग किया जाए। न्यायपालिका की जो छवि वो जनता के मन में स्वच्छ रहे, और इस गाने से वकील और जज की छवि धूमिल ना हो।

जबलपुर निवासी अधिवक्ता प्रांजल तिवारी ने दायर की है याचिका।

जबलपुर निवासी अधिवक्ता प्रांजल तिवारी ने दायर की है याचिका।

इससे पहले पटना हाईकोर्ट में पैरवी करने वाले अधिवक्ता नीरज कुमार ने भी जॉली एलएलबी-3 के खिलाफ याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि फिल्म में न्यायपालिका और वकालत पेशे को अपमानजनक ढंग से दर्शाया गया है, जिससे वकीलों की गरिमा को ठेस पहुंची है। याचिका में फिल्म के गाने और ट्रेलर पर रोक लगाने बार काउंसिल से अनुमति लेने और भविष्य में अपमानजनक चित्रण रोकने के लिए दिशा निर्देश बनाने की मांग की गई है। याचिका में मांग की गई है कि विवादित गीत और ट्रेलर पर तत्काल रोक लगाई जाए।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *