Johnny Hot Dog: ठुकरा दिया 200 करोड़ का ऑफर, इनके बनाए हॉटडॉग के लिए लाइन में लगी फ्रेंचाइजी

Last Updated:

Indore Street Food: इंदौर शहर न सिर्फ अपनी साफ सफाई के लिए मशहूर है बल्कि अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. आजकल जॉनी हॉट डॉग यहां काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं, आइए जानते हैं इनकी कहानी.

जब भी इंदौर का नाम आता है तो देश के सबसे स्वच्छ शहर का जिक्र जरूर होता है लेकिन इसके इतर जिक्र होता है 56 दुकान और सराफा का जो अपने व्यंजनों के लिए मशहूर है. यही पर है एक हॉट डॉग की दुकान जो देशभर में जॉनी हॉट डॉग के नाम से फेमस है. इनकी इतनी डिमांड है कि कई बड़ी-बड़ी कंपनियां उन्हें फ्रेंचाइजी के लिए 200 करोड़ तक का ऑफर दे चुकी हैं.

जॉनी हॉट डॉग के विजय‌ सिंह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है करीब 40 साल पहले उन्होंने यहां अपनी छोटी सी दुकान डाली थी जिसमें वह आलू की टिक्की में बंद डालकर बेचते थे. जॉनी हॉट डॉग की खासियत है कि आपको यहां पर तेल में नहीं बल्कि घी में बने हुए हॉट डॉग मिलते हैं दोनों न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. विजय सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि लोगों को अच्छे से अच्छा हॉट डॉग खिलाएं. यहां बच्चे बूढ़े सब आते हैं यह उनकी जिम्मेदारी है कि लोगों को बेहतर चीज परोसें.

क्या होता है हॉट डॉग 
इसे बनाने के लिए ब्रेड को तेल में ग्रिल कर उसके बीच आलू टिक्की को डालकर लाल हरी चटनी और खड़ी मिर्च के साथ परोसा जाता है. कुछ दुकानदार इसे एक्स्ट्रा बटर व नमकीन के साथ भी परोसते हैं. इसी का ही एक प्रकार होता है जिसमें टिक्की की जगह आमलेट का इस्तेमाल किया जाता है. जॉनी हॉट डॉग पर इसे बैंजो कहते हैं‌.

मिल चुका 200 करोड़ का ऑफर 
जॉनी अंकल ने हमें बताया कि उन्हें अब तक इसकी फ्रेंचाइजी के लिए कई ऑफर आ चुके हैं लेकिन खाने की क्वालिटी और ग्राहकों के विश्वास से समझौता न करने की वजह से उन्होंने अब तक किसी भी डील को फाइनल नहीं किया है. वहीं उन्हें कुछ बड़ी कंपनियों की तरफ से 200 करोड़ तक का ऑफर भी मिल चुका है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

ठुकरा दिया 200 करोड़ का ऑफर, इनके बनाए हॉटडॉग के लिए लाइन में लगी फ्रेंचाइजी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *