म्यूजियम से उड़ गया इतिहास का गहना… 3000 साल पुराना सोने का कंगन अचानक से गुम

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Egypt missing gold bracelet: मिस्र के काहिरा म्यूज़ियम से 3,000 साल पुराना फेरोह राजा अमेनेमोपी का सोने का कंगन रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. सरकार ने एयरपोर्ट, बॉर्डर और बंदरगाहों पर अलर्ट जारी किया है.

म्यूजियम से उड़ गया इतिहास का गहना… 3000 साल पुराना सोने का कंगन अचानक से गुममिस्र में 3000 साल पुराना कंगन गायब.

मिस्र का मशहूर Egyptian Museum, काहिरा इस वक्त एक बड़ी मुसीबत से जूझ रहा है. यहां से करीब 3 हजार साल पुराना सोने का कंगन गायब हो गया है. ये कंगन किसी आम शख्स का नहीं, बल्कि फेरोह राजा अमेनेमोपी (King Amenemope) का था.

मिस्र के पर्यटन और पुरातत्व मंत्रालय ने बताया कि ये कंगन आख़िरी बार म्यूज़ियम के रेस्टोरेशन लैब में देखा गया था. उसके बाद इसका कोई पता नहीं चल रहा. मामला अब पुलिस और पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ऑफिस तक पहुंच चुका है. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे देश के एयरपोर्ट, सीपोर्ट और बॉर्डर चेकपॉइंट्स पर इसकी तस्वीर भेज दी है, ताकि इसे तस्करी करके बाहर ले जाने की कोशिश न हो पाए.

सोने से बने इस कंगन में लैपिस लाजुली (एक खास कीमती पत्थर) की मोती जैसी मणि जड़ी हुई थी. यही वजह है कि ये ऐतिहासिक और कलात्मक दोनों मायनों में बेहद खास माना जाता है.

म्यूज़ियम की वेबसाइट के मुताबिक, राजा अमेनेमोपी मिस्र के 21वें राजवंश (1076 से 723 ईसा पूर्व) के दौर के शासक थे. उनके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन इतिहासकार उन्हें एक रहस्यमयी शख्सियत मानते हैं. पहले उन्हें एक छोटे से कमरे वाले मकबरे में दफनाया गया था, लेकिन बाद में उनकी समाधि को एक और शक्तिशाली राजा Psusennes I के पास शिफ्ट किया गया. उनका मकबरा साल 1940 में दोबारा खोजा गया था.

अब सवाल ये है कि आखिर ये कंगन कहां गया? इस पर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के फॉरेंसिक आर्कियोलॉजिस्ट क्रिस्टोस त्सिरोजियानिस ने कहा कि ये मामला हैरान करने वाला नहीं है, क्योंकि मिस्र की पुरानी चीज़ों की तस्करी का एक बड़ा काला बाज़ार मौजूद है. उन्होंने तीन संभावनाएं गिनाईं

पहली, कंगन चोरी कर बाहर तस्करी कर दिया गया होगा और जल्दी ही किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, डीलर या ऑक्शन हाउस में दिख सकता है. दूसरी, कोई इसे पिघलाकर सिर्फ सोने के लिए बेच दे, ताकि पकड़े जाने का रिस्क कम हो जाए. और तीसरी, ये किसी प्राइवेट कलेक्टर के पास चला जाए, जहां ये सालों तक छिपा रह सकता है.

उन्होंने ये भी कहा कि कई बार ऐसे मामलों में चोरी का सामान म्यूज़ियम के आसपास ही मिल जाता है. खासकर अरब स्प्रिंग के दौरान कई चोरी हुए आर्टिफैक्ट्स बाद में म्यूज़ियम के गार्डन या गेट के पास छोड़ दिए गए थे. फिलहाल, मंत्रालय ने आदेश दिया है कि लैब में रखी बाकी सभी चीज़ों की स्पेशल कमेटी से जांच और गिनती करवाई जाए

homeworld

म्यूजियम से उड़ गया इतिहास का गहना… 3000 साल पुराना सोने का कंगन अचानक से गुम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *