जीप खड़े ट्रेलर से टकराई, 6 लोग घायल: मऊगंज में यूपी-एमपी बॉर्डर पर हादसा; दो की हालत गंभीर; गंगा स्नान कर लौट रहे थे – Mauganj News


मऊगंज में हनुमना के यूपी-एमपी बॉर्डर पर रविवार दोपहर 3 बजे एक सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार की मार्शल जीप सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में परिवार के छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत ज्यादा खराब है। हनुमना के कोढ़वा गांव का रहने वाला साहू परिवार मार्शल जीप से प्रयागराज गया था। रविवार सुबह जब पूरा परिवार वापस गांव लौट रहा था, तभी बॉर्डर के पास उनकी जीप सीधे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। घायलों को रीवा किया गया रेफर आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को जीप से बाहर निकाला और हनुमना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बाकी घायलों का इलाज हनुमना में ही चल रहा है। पुलिस कर रही है मामले की जांच हादसे की खबर मिलते ही हनुमना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *