अशोकनगर में जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शहर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला जेल में जन्माष्टमी का कार्यक्रम रखा गया। जेल में कलेक्टर नेै भग
.
कृष्ण का जन्म भी जेल में हुआ: कलेक्टर आदित्य सिंह कलेक्टर आदित्य सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था और उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और न्याय का मार्ग चुना। इसके बाद कलेक्टर युगल सरकार मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने पौधारोपण भी किया।
युगल सरकार मंदिर से निकली शोभायात्रा युगल सरकार मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। SP विनीत कुमार जैन ने भी भगवान के विमान को कंधा दिया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और फूल बरसाए।
रात को भी होंगे कार्यक्रम रात को मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष आरती और आतिशबाजी होगी। मंदिर और आसपास का क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी से सजा हुआ है और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।
देखिए यात्रा के दौरान की तस्वीरें


जेल में कलेक्टर ने भगवान कृष्ण की पूजा की

जेल में कैदियों को बांटा प्रसाद

शहर में निकली भव्य शोभायात्रा
.