Jaisalmer Desert Festival : जैसलमेर में होने वाला है कुछ ऐसा, जिसे देखने देश-विदेश से उमड़ता है सैलाब, आप भी डेट्स कर लें नोट

Last Updated:

Jaisalmer Desert Festival : अगर आप घूमने के शौकीन हैं और इस सर्दी में कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल आपके लिए बेहतरीन मौका है. अक्सर लोग रेगिस्तान को सूना, शांत और एक जैसा मानते हैं, लेकिन जैसलमेर का यह उत्सव इस सोच को पूरी तरह बदल देता है. हर साल आयोजित होने वाला यह फेस्टिवल राजस्थान की लोक संस्कृति, संगीत, परंपरा और जीवनशैली को करीब से देखने का अवसर देता है. इस बार जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल 30 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगा. तीन दिनों तक सम सैंड ड्यून्स और आसपास का इलाका रंग-बिरंगे परिधानों, लोक संगीत, नृत्य और उत्साह से भरा रहता है. देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंचते हैं और रेगिस्तान के बीच बसे इस शहर की अनोखी पहचान को महसूस करते हैं. अगर आप यादगार यात्रा की तलाश में हैं, तो यह फेस्टिवल आपके ट्रैवल कैलेंडर में जरूर होना चाहिए.

1. रंगों और संगीत से भरी शानदार शुरुआत डेजर्ट फेस्टिवल की शुरुआत हर सुबह मजेदार और दिलचस्प प्रतियोगिताओं से होती है. पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता में लोग अपनी तेजी और अंदाज दिखाते हैं. मूंछ प्रतियोगिता सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, जहां पुरुष अपनी लंबी और सजी हुई मूंछों के साथ मंच पर उतरते हैं. लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां माहौल को जीवंत बना देती हैं.

Jaisalmer Desert Festival

2. लोक कला और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन फेस्टिवल के दौरान कठपुतली शो, फायर डांस, कलाबाजी और पारंपरिक बैंड लोगों का ध्यान खींचते हैं. मिस पोखरण प्रतियोगिता में स्थानीय महिलाएं पारंपरिक पोशाक पहनकर हिस्सा लेती हैं, जो राजस्थान की संस्कृति की खूबसूरती को दिखाता है.

Jaisalmer Desert Festival

3. ऊंटों का जलवा बनेगा खास आकर्षण रेगिस्तान की पहचान ऊंट इस फेस्टिवल की जान होते हैं. ऊंट दौड़, ऊंट पोलो और ऊंटों की बॉडी पेंटिंग देखने लायक होती है. सजे-धजे ऊंट और उनके मालिक पर्यटकों के कैमरे में खास जगह बना लेते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Jaisalmer Desert Festival

4. शाम की रौनक और आतिशबाजी शाम होते ही संगीत कार्यक्रम शुरू होते हैं और आसमान में आतिशबाजी छा जाती है. सुनहरा किला रोशनी में नहाया हुआ नजर आता है, जो इस नजारे को और खास बना देता है. पिछले सालों में कई मशहूर लोक कलाकारों ने यहां प्रस्तुति दी है.

Jaisalmer Desert Festival

5. स्वादिष्ट राजस्थानी खानपान और खरीदारी फूड स्टॉल्स पर दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी और मिठाइयों का स्वाद लिया जा सकता है. शॉपिंग एरिया में हस्तशिल्प, चांदी के आभूषण और कढ़ाई वाले कपड़े मिलते हैं, जो सफर की अच्छी याद बनते हैं.

Jaisalmer Desert Festival

6. जैसलमेर में घूमने की बेहतरीन जगहें जैसलमेर को गोल्डन सिटी कहा जाता है. जैसलमेर किला, पटवों की हवेली और सलीम सिंह की हवेली यहां की पहचान हैं. सम सैंड ड्यून्स पर ऊंट सफारी और लोक कार्यक्रमों का आनंद लिया जा सकता है. कुलधरा गांव रहस्यमयी अनुभव देता है, जबकि गडीसर झील सूर्यास्त के समय बेहद खूबसूरत लगती है.

Jaisalmer Desert Festival

7. जैसलमेर कैसे पहुंचें हवाई मार्ग से जैसलमेर एयरपोर्ट शहर से करीब 13 किलोमीटर दूर है. रेल मार्ग से जैसलमेर स्टेशन शहर के पास ही स्थित है. सड़क मार्ग से यह शहर राजस्थान के बड़े शहरों से आसानी से जुड़ा हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

जैसलमेर में होने वाला है कुछ ऐसा, जिसे देखने देश-विदेश से उमड़ता है सैलाब

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *