- Hindi News
- Business
- JITO Members Buy 186 Luxury Cars Worth ₹149 Crore, Save ₹21 Crore In Mega Bulk Deal
नई दिल्ली1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन यानी JITO कार खरीद पर 21.22 करोड़ रुपए का डिस्काउंट लेकर चर्चा में आ गया है। JITO ने देशभर में अपने सदस्यों के जरिए 186 लग्जरी कारें खरीदीं हैं।
इन कारों की कुल कीमत 149.54 करोड़ रुपए है। इसी डील में उन्हें 21.22 करोड़ रुपए का भारी डिस्काउंट मिला है। ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों ने ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसे 15 टॉप ब्रांड की कारें खरीदीं।
इनमें से ज्यादातर खरीदार गुजरात और खासकर अहमदाबाद से हैं। JITO ने इस बल्क डील के जरिए अपने सदस्यों को भारी मुनाफा पहुंचाया।
ऑर्गनाइजेशन के देश भर में 65,000 से ज्यादा सदस्य
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के पूरे देश में 65,000 से ज्यादा सदस्य हैं। उन्होंने इस बड़े ऑर्डर के लिए सीधे लग्जरी ब्रांड के डीलरों से बात की। JITO Apex के उपाध्यक्ष हिमांशु शाह ने कहा, सामुदायिक खरीद हमें ज़्यादा मोलभाव करने की ताकत देती है।
उन्होंने बताया कि कंपनियों को भी इससे फायदा होता है, क्योंकि उन्हें एक साथ बड़ी संख्या में ग्राहक मिल जाते हैं और उनकी मार्केटिंग का खर्च कम हो जाता है। इसी बल्क डीलिंग के जरिए 60 लाख से 1.34 करोड़ रुपए तक की कारों पर सदस्यों को सामूहिक रूप से ₹21 करोड़ से ज्यादा की बचत हुई।

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के पूरे देश में 65,000 से ज्यादा सदस्य हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलरी पर भी बल्क डील करेगी ऑर्गनाइजेशन
इस शानदार सफलता के बाद JITO अब सिर्फ कारों तक सीमित नहीं रहना चाहता। संस्था ने अब कम्युनिटी परचेज के लिए एक अलग विंग बना दी है। इसका मतलब है कि अब सदस्य इसी तरह मिलकर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, दवाइयां और ज्वेलरी जैसी चीजें भी खरीद सकेंगे और बड़ा डिस्काउंट पा सकेंगे।
-
FPI 3 महीने की बिकवाली के बाद अब खरीदार बने: अक्टूबर में FPI ने ₹6,480 करोड़ के शेयर्स खरीदे, बीते तीन महीने में ₹76,575 करोड़ निकाले थे

- कॉपी लिंक
शेयर
-
मीशो को IPO के लिए SEBI से अप्रूवल मिला: कंपनी ने अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर्स भी फाइल किए, इश्यू से ₹7,036 करोड़ जुटाने का प्लान

- कॉपी लिंक
शेयर
-
दिवाली पर ₹50,000 के बजट में खरीदें 5 स्मार्टफोन: इसमें एपल, गूगल, सैमसंग के फोन शामिल; AI फीचर्स के साथ 64MP कैमरा, 5800mAh की बैटरी
1:34
- कॉपी लिंक
शेयर
-
धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी: ₹60 हजार करोड़ का सोना-चांदी बिका, पिछले साल से 25% ज्यादा; मारुति ने सबसे ज्यादा कारें बेचीं
- कॉपी लिंक
शेयर
.