जबलपुर पुलिस ने लूट के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार: 15 साल के नाबालिग ने ब्रिज पर बर्थडे केक काटने के लिए साथियों के साथ की वारदात – Jabalpur News

पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कूटी, चाकू और माेबाइल बरामद किया है।

जबलपुर मे 3 दिन के भीतर हुई दो लूट की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 2 नाबालिगों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सरगना बने नाबालिग ने बर्थडे पार्टी के लिए लूट करना कबूल किया है।

.

25 दिसंबर को सिविल लाइन में पहली वारदात आधारताल संजय नगर निवासी मनोज कुशवाहा 25 दिसंबर की रात करीब 3 बजे एक्टिवा से घर लौट रहे थे। पुराने आरटीओ ऑफिस, सिविल लाइन के पास सफेद एक्सिस पर सवार तीन लड़कों ने उन्हें रोका और चाकू की नोक पर लूट लिया। विरोध करने पर मनोज के पैर पर हमला कर 5 हजार रुपए नकद लूटकर आरोपी फरार हो गए। घायल मनोज ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

27 दिसंबर को कैंट थाना क्षेत्र में दूसरी वारदात मनोज की शिकायत पर जांच जारी थी, इसी दौरान 27 दिसंबर को कैंट थाना क्षेत्र में रेलवे में पदस्थ टीटी जितेंद्र कुशवाहा के साथ भी इसी तरह की लूट हुई। रात करीब 2:45 बजे सृजन चौक के पास सफेद एक्सिस सवार तीन लड़कों ने बाइक रोककर चाकू से पैर पर हमला किया।

आरोपी पर्स में रखे 920 रुपए, मोबाइल और बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया।

तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों तक पहुंची पुलिस तीन दिन में दो समान वारदातों के बाद क्राइम ब्रांच, सिविल लाइन और कैंट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।

एएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 30 दिसंबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सभी आरोपी रांझी थाना क्षेत्र के गोकलपुर निवासी हैं। इनमें अमन अहिरवार (22) और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू और दोपहिया वाहन बरामद किया है।

14 जनवरी को था जन्मदिन, इसलिए बनाया प्लान पूछताछ में सामने आया कि गैंग का सरगना 15 वर्षीय नाबालिग था, जिसका जन्मदिन 14 जनवरी को है। उसने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति के चलते धूमधाम से जन्मदिन मनाना संभव नहीं था।

योजना थी कि फ्लाईओवर पर रात 12 बजे केक काटे जाएं, डांस हो, वीडियो और रील बनाकर फेसबुक व इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जाएं। इसी उद्देश्य से दोस्तों के साथ मिलकर लूट की वारदातें की गईं।

एएसपी ने कहा- 2 नाबालिग के साथ की वारदात एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन में दो लूट की घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जांच में स्पष्ट हुआ कि अमन अहिरवार और दो नाबालिगों ने मिलकर वारदातें कीं, जिनका मास्टरमाइंड 15 वर्षीय किशोर था। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को आगे और खुलासों की उम्मीद है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *