अचानक बम के धमाकों से गूंज उठा जबलपुर जिला न्यायालय, वकीलों में मची अफरा-तफरी!

Last Updated:

Jabalpur Court Blast News: जबलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में कोर्ट नंबर 2 के सामने अचानक हुए बम धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धमाके की तेज आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और कुछ देर के लिए न्यायालय परिसर में हड़कंप का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इस घटना के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. जिला अधिवक्ता संघ ने इस मामले में सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भी की है.

Zoom

जबलपुर जिला न्यायालय में अचानक गूंजा धमाका

Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अचानक बम जैसा तेज धमाका हुआ. बताया जा रहा है कि यह धमाका कोर्ट नंबर 2 के सामने हुआ, जिसकी आवाज पूरे न्यायालय परिसर में गूंज गई. धमाके की आवाज सुनते ही वहां मौजूद अधिवक्ता, कर्मचारी और अन्य लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे वकील
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके की ओर दौड़ पड़े. कुछ ही मिनटों में कोर्ट परिसर के उस हिस्से में भीड़ जमा हो गई. हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा था कि आखिर अचानक यह धमाका कैसे हुआ और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है. गनीमत यह रही कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

पुलिस मौके पर, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत जिला न्यायालय परिसर पहुंच गई. पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह देशी बम था या कोई अन्य विस्फोटक सामग्री. साथ ही न्यायालय परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाका किसने किया और कैसे किया.

वकीलों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद जिला न्यायालय में काम करने वाले अधिवक्ताओं में भी नाराजगी देखने को मिली. उनका कहना है कि अगर कोर्ट जैसे संवेदनशील इलाके में इस तरह से बम फट सकता है तो यह सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक है.

अधिवक्ता संघ ने की कार्रवाई की मांग
जिला अधिवक्ता संघ ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए न्यायालय परिसर की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है. अधिवक्ताओं का कहना है कि कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सकें. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *