Last Updated:
Jabalpur Accident News: भीषण सड़क हादसे ने जबलपुर के तीब व्यापारियों की जिंदगी छीन ली. हादसे से पूरे व्यापारी समाज में शोक की लहर है. यह भयानक हादसा नागपुर-जबलपुर हाइवे पर देवलापार के पास हुआ.
रिपोर्ट: पवन पटेल
पुलिस के अनुसार, तीनों व्यापारी व्यापारिक कार्य से नागपुर गए थे. रात करीब 8 बजे वे जबलपुर की ओर लौट रहे थे. देवलापार टोल प्लाजा के पास एक बाइक सवार अचानक सड़क पर आ गया. कार चला रहे अमित अग्रवाल ने उसे बचाने के लिए गाड़ी को गलत दिशा में मोड़ लिया. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी एसयूवी को जबरदस्त धक्का मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क किनारे पलट गई. तीनों को कोई मौका नहीं मिला और वे घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए.
कपित थे होटल के मालिक
स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. वहीं, हादसे में बस चालक घायल हो गया था. उसे देवलापार स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. हादसे की सूचना जबलपुर पुलिस को दी गई, जिन्होंने परिजनों तक जानकारी पहुंचाई. बताया जा रहा कि कपिल साहनी सिविल लाइन के एक होटल के मालिक थे, जबकि अमित और संदीप स्थानीय व्यापारिक संगठनों से जुड़े थे. तीनों के परिवारों पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
.