अखरोट से ज्यादा उसके पत्ते चमत्कारी, जल्दी भरते हैं घाव, फोड़े-फुंसियों में रामबाण, कई रोगों का तोड़

Last Updated:

walnut leaves benefits : लोग अखरोट के पेड़ का यूज फल के लिए करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्तों का आयुर्वेद में काफी लाभ बताया गया है. दांतों की बात हो या हेयर से लेकर स्किन केयर तक, ये कई समस्याओं में हमारे लिए लाभदायक हैं. अखरोट के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं.

अखरोट ही नहीं, उसके पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं. अखरोट के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई प्रकार के संक्रमणों से बचाने में मदद करते हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में इन पत्तों का उपयोग पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है.

Benificail for skin elergy

अखरोट के पत्ते त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इनके काढ़े से नहाने या प्रभावित जगह को धोने से खुजली, दाद, फोड़े-फुंसियां और एलर्जी जैसी परेशानियों में राहत मिलती है.

Use for haircare

इन पत्तों के पानी से बाल धोने पर रूसी कम होती है और स्कैल्प साफ रहती है. इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों का झड़ना कम होने लगता है, साथ ही बालों में प्राकृतिक चमक भी आती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Benificail for body

अखरोट के पत्तों का लेप घावों पर लगाने से वे जल्दी भरते हैं. इनमें मौजूद प्राकृतिक एंटीसेप्टिक तत्व संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में इन्हें प्राथमिक उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

In strengthening the digestive system

अखरोट के पत्तों का काढ़ा सीमित मात्रा में लेने से पेट के कीड़े, दस्त और अपच जैसी समस्याओं में आराम मिलता है. यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और आंतों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है.

Use as a toothbrush

इन पत्तों के काढ़े से कुल्ला करने पर मसूड़ों की सूजन, दांत दर्द और मुंह की बदबू में राहत मिलती है. यह मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है. अखरोट के पत्तों को गर्म पानी के साथ मिलाकर सेंकाई करने पर जोड़ों के दर्द और शरीर की सूजन में आराम मिलता है. आयुर्वेद में इन्हें वात से जुड़ी समस्याओं के लिए उपयोगी माना गया है.

Benefits of walnuts

अखरोट के पत्तों के साथ ही अखरोट का सेवन दिमाग को तेज करता है और याददाश्त बढ़ाने में सहायक होता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अखरोट से ज्यादा उसके पत्ते चमत्कारी, जल्दी भरते हैं घाव, कई रोगों का तोड़

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *