बुरहानपुर जिले की नेपानगर तहसील के ग्राम डाभियाखेड़ा में आयोजित सीताराम कबड्डी क्लब टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। यह मुकाबला स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में शनिवार रात 9 बजे शुरू हुआ और रविवार सुबह तक चला। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 50 टीम
.
इटारसी की टीम ने मारी बाजी
फाइनल मुकाबले में इटारसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और ₹10,000 नकद पुरस्कार जीता। चेनपुरा की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसे ₹5,000 का इनाम मिला। पलासुर तीसरे और मेजबान डाभियाखेड़ा चौथे स्थान पर रही। पलासुर को ₹3,300 और डाभियाखेड़ा की टीम को ₹2,000 का पुरस्कार दिया गया।
ग्रामीणों का उमड़ा जनसैलाब
कबड्डी टूर्नामेंट को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों में खेल को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने विजेता टीमों को सार्थक वानखेड़े और रमेश पांचपोले की ओर से इनाम दिए।

हर साल होता है आयोजन
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कबड्डी स्पर्धा हर साल आयोजित की जाती है, जिससे ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलता है।
.