चमकदार त्वचा और मजबूत बालों के लिए बेहद जरूरी है ये विटामिन, इन फूड्स में होता है भरपूर

Vitamin E benefits for skin and hair: स्किन हमारे शरीर का बेहद नाजुक अंग है. इसकी देखभाल अगर हर दिन प्रॉपर तरीके से ना की जाए तो कम उम्र में ही त्वचा बेजान, बूढ़ी सी नजर आने लगती है. इस पर झुर्रियां, पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे, फाइन लाइंस बनने लगते हैं. स्किन को हेल्दी रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें से विटामिन ई (Vitamin E) बेहद जरूरी है. विटामिन ई की कमी होने से त्वचा को काफी नुकसान होता है. कई तरह की स्किन रिलेटेड समस्याएं शुरू हो जाती हैं. विटामिन ई शरीर में चर्बी वाले हिस्सों में जमा होता है और लंबे समय तक असर करता है. चलिए जानते हैं विटामिन ई के फायदों के बारे में…

स्किन के लिए विटामिन ई के फायदे

-अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है. ये शरीर में मौजूद ‘फ्री रेडिकल्स’ के खिलाफ प्रभावी होता है. फ्री रेडिकल्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं. बीमार बना सकते हैं. कई गंभीर रोग जैसे कैंसर के होने के रिस्क को बढ़ा सकता है. विटामिन ई इनसे लड़कर हमें सुरक्षित रखता है.

-विटामिन ई त्वचा और बालों को स्वस्थ और सुंदर बनाता है. धूल, धूप और प्रदूषण के कारण त्वचा पर जल्दी बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगते हैं. शरीर में विटामिन ई की मात्रा सही बनी रहे, तो त्वचा लंबे समय तक सॉफ्ट, हेल्दी, चमकदार और जवां बनी रह सकती है. यह त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देता है. झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है. अब अधिकतर मॉइश्चराइजर और फेस क्रीम में विटामिन ई मिलाया जाता है.

-बालों के लिए भी विटामिन ई बेहद जरूरी पोषक तत्व है, क्योंकि ये बालों को भरपूर पोषण देता है. जड़ों तक ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है. इससे बाल मजबूत बनते हैं. टूटते नहीं हैं. यह बालों को रूखा और बेजान होने से भी बचाता है. विटामिन ई ऑयल से सिर में मालिश करने से बालों की चमक और लंबाई बढ़ती है. स्कैल्प पर होने वाली खुजली, डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है.

-इसके अलावा, विटामिन ई दिल के लिए भी हेल्दी होता है. यह खून के थक्के बनने से रोकता है. इससे हार्ट अटैक आने की संभावना कम होती है. इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. आंखों की रोशनी, मांसपेशियों की ताकत और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है.

विटामिन ई के फूड सोर्स (Vitamin E food sources) 

विटामिन ई कई तरह के प्राकृतिक चीजों से प्राप्त किया जा सकता है. आप विटामिन ई की पूर्ति मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और तेल, बादाम, पालक, सरसों का साग, साबुत अनाज, टमाटर, हरी पत्तेदार सब्जियां, ऑलिव ऑयल, मक्के के तेल आदि से प्राप्त कर सकते हैं. आजकल बाजार में विटामिन ई की कैप्सूल, तेल मिलते हैं. इनका इस्तेमाल आप डॉक्टर की सलाह पर ही करें.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *