यू हीं नहीं कहते हैं सहजन को सूपरफूड, इसमें छिपा है सेहत का खजाना..यहां जानें इसके जादूई फायदे

Last Updated:

Ambala latest New: सहजन, जिसे मोरिंगा भी कहा जाता है, एक ऐसा पौधा है जिसके फल, पत्ते, बीज और फूल — हर भाग में औषधीय गुण छिपे हैं.

सहजन जिसे मोरिंगा भी कहा जाता है, एक ऐसा पौधा है जिसके फल, पत्ते, बीज और फूल — हर भाग में औषधीय गुण छिपे हैं. इसे गरीबों का मुफ्त वाला मल्टीविटामिन कहा जाता है, क्योंकि यह पौधा शरीर को 300 से अधिक रोगों से बचाने की क्षमता रखता है.

लोकल 18

इसमें पाए जाते हैं —90 तरह के पोषक तत्व- 45 एंटीऑक्सीडेंट गुण-35 दर्द निवारक तत्व और 17 तरह के एमिनो एसिड, जो शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और रोगमुक्त बनाते हैं.

local 18

सहजन के प्रमुख फायदे —रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए : सहजन में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुरता होती है, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं और सर्दी-जुकाम व संक्रमण से बचाते हैं.

लोकल 18

दिल को रखे स्वस्थ :
इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और पोटैशियम खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करते हैं.

लोकल 18

हड्डियों को मजबूत बनाए : सहजन कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द में राहत देते हैं.

लोकल 18

डायबिटीज में फायदेमंद : इसमें एंटी-डायबिटिक तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं.

लोकल 18

पाचन में सुधार : सहजन के फाइबर तत्व पाचन को दुरुस्त रखते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देते हैं।

लोकल 18

स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए उपयोगी :
सहजन में लैक्टोजेनिक गुण पाए जाते हैं जो दूध के उत्पादन को स्वाभाविक रूप से बढ़ाते हैं.

लोकल 18

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद : सहजन का तेल विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो त्वचा को निखारता और बालों को मजबूत बनाता है.

लोकल 18

वजन घटाने में सहायक : सहजन में क्लोरोजेनिक एसिड और एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं जो फैट को जलाने और वजन घटाने में सहायक हैं.

लोकल 18

पुरुषों के लिए लाभकारी : सहजन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन स्तर बढ़ाने और इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्याओं में सुधार लाने में मदद करता है.

लोकल 18

सहजन सूप बनाने की विधि —
सहजन की फलियों को छोटे टुकड़ों में काटें. दो कप पानी में इन्हें धीमी आंच पर उबलने दें. चाहें तो सहजन की पत्तियाँ भी डालें. जब पानी आधा रह जाए, तो गूदा निकालें और ऊपरी छिलका अलग करें. इसमें थोड़ा नमक और काली मिर्च मिलाकर सेवन करें. यह सूप शरीर को ऊर्जा देने, इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने में बेहद फायदेमंद है.

लोकल 18

विशेषताएँ —
1️⃣ हर भाग उपयोगी — पत्ते, फूल, बीज, फल.
2️⃣ प्राकृतिक एंटीबायोटिक और टॉनिक के रूप में कार्य करता है.
3️⃣ आसानी से उगने वाला, कम देखभाल में बढ़ने वाला पौधा.
4️⃣ शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया को सक्रिय करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

यू हीं नहीं कहते हैं सहजन को सूपरफूड, इसमें है सेहत का खजाना..जानें फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *