Last Updated:
Health benefits Of Brinjal : बैंगन खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसके विटामिन और मिनरल शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं. इसके अलावा, इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज़्यादा होने की वजह से, बैंगन वज़न घटाने में भी मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
Health benefits Of Brinjal : सर्दियों के मौसम खासकर बैंगन का सेवन फायदेमंद काफी फायदेमंद है. . इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं. नैसुनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट सेल्स की रक्षा करते हैं और एजिंग प्रोसेस को धीमा करते हैं. इसके अलावा, इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज़्यादा होने की वजह से, बैंगन वज़न घटाने में भी मदद करता है, जो एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए ज़रूरी है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में विस्तार…

एक्सपर्ट के मुताबिक बैंगन में कई ज़रूरी विटामिन होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. इनमें मुख्य हैं विटामिन C, K, और B6। विटामिन C एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को इन्फेक्शन से बचाता है.

बैंगन में मौजूद विटामिन K हड्डियों को स्वस्थ रखने और रक्त के थक्के जमने में मदद करता है. विटामिन B6 दिमाग के विकास और नर्वस सिस्टम के काम को बेहतर बनाता है. ये विटामिन शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और पूरी सेहत के लिए ज़रूरी हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बैंगन में नैसुनिन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सेल्स को नुकसान से बचाने में मदद करता है और स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखता है.

बैंगन एक कम कैलोरी वाली सब्जी है जो वज़न घटाने में मदद कर सकती है, खासकर सर्दियों में जब फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है. इसे खाने से शरीर को ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स और एनर्जी मिलती है. ( इस लेख में दी गई जानकारी स्वास्थ्य सलाह और विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. न्यूज 18 हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. )