Last Updated:
Health Tips: अक्सर हम फल और सब्जियों का सेवन करते हैं, लेकिन उनके छिलके को फेंक देते हैं या जानवरों को दे देते हैं, जबकि छिलकों में विटामिन, मिनरल और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं और ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर फल और सब्जियों के छिलके पाचन सुधारने, कोलेस्ट्रॉल कम करने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार और वजन नियंत्रित करने में मदद कर सकते है.

आलू के छिलके के अपने बेहतरीन फायदे है. इसको लोग अक्सर सब्जियां बनाने के बाद फेंक देते है. लेकिन इसका इस्तेमाल हम विभिन्न रूप से कर सकते है. आलू के छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. इसीलिए आलू के छिलकों का उपयोग हम त्वचा के निखार के लिए कर सकते है. जिससे हमारी त्वचा पर मौजूद डार्क सर्कल और दाग धब्बे भी काम हो सकते है. इसके साथ ही आलू के छिलकों को किचन वेस्ट के साथ मिलाकर जैविक खाद बना सकते है, जिसका उपयोग हम घर के गमले में लगे पेड़ पौधों में कर सकते है.

लहसुन का छिलका भी कई मामलों में फायदेमंद होता है. लहसुन के छिलके में सेहत को ठीक करने के गुण होते है. इसमें लहसुन के सिकों का सूप पोषण बढ़ता है. इसके साथ ही पैरों की सूजन और दर्द को काम भी करता है. इसके अलावा खुजली इन्फेक्शन और सर्दी जुकाम की समस्या में इसका छिलका काफी फायदेमंद माना जाता है. यह भी फायदेमंद छिलके के रूप में बेहतर है.

संतरे का छिलका सुखाकर उसका पेस्ट पाउडर बनाया जाता है. इसके साथ ही आंखों में रोशनी बढ़ाने के लिए उसके छिलकों का रस और आंखों में बैक्टीरिया को साफ करने के लिए छिलकों की रस को आंखों में डाला जाता है. इसके साथ ही संतरे के छिलके में फाइबर होता है, जो शरीर में शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है. संतरे के छिलके का उपयोग प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में भी किया जा सकता है, जैसे कि चींटियों, मच्छरों और कॉकरोचों को दूर भगाने के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है.

केले के छिलके और उससे निकलने वाले रेसे भी बेकार नहीं जाते. केले के छिलके का इस्तेमाल हम नहीं कर पाते. लेकिन बालों की रूसी कम करने पौधे में इस्तेमाल करते के साथ बालों को पोषण और चमक प्रदान करता है. इसके साथ ही यह केले का छिलका<br />पाचन और हृदय स्वास्थ्य मे भी सुधार करता है. इसके साथ ही दांतों के पीलेपन को कम करने में यह काफी मददगार साबित होता है.

पपीते के छिलके टीवी मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होते है. इसके साथ ही डेगूं बीमारियों में इसका रामबाण फायदा होता है. इसके साथ ही इसके छिलके फ्लेट्नेस बढ़ाने में भी सहायक होते है.

मोटापे को कम करने के साथ प्याज के छिलके का इस्तेमाल हम बालों के रंग को वापस लाने के लिए कर सकते है. यदि आपके बाल सफेद हो गए हैं तो इसके छिलके को इस्तेमाल हम कर सकते है. प्याज के छिलके और प्याज का रस चूहों को भगाने के भी काम आता है. चूहों को भगाने के लिए और मच्छर मक्खी को दूर करने के लिए प्याज के छिलके काम आते है.

गृह विज्ञान के पूर्व प्रवक्ता और एक वरिष्ठ कृषि रक्षा इकाई की किसान राम बचन सिंह बताते है कि हमारे प्रकृति में कोई चीज व्यर्थ नहीं होती. बस हम उसका उपयोग नहीं समझ सकते है. उसका उपयोग यदि हम समझने लगे तो हम हर एक चीज का सदुपयोग कर सकते है. चाहे वह छिलके हो फल हो पेड़ पौधे हूं या फिर कोई जड़ी बूटी सब का इस्तेमाल किया जा सकता है.