गजब है इस नीले फूल के चाय की चुस्की… रोज पीने से तनाव की हो जाएगी छुट्टी! डायबिटीज भी नहीं होगी अनकंट्रोल

Aparajita Tea Benefits: कुदरत ने हमें एक से बढ़कर एक औषधीय गुणों से भरपूर पेड़-पौधे दिए हैं. इनकी जानकारी न होने की वजह हम इनका लाभ नहीं ले पाते हैं. हालांकि, आयुर्वेद वर्षों से इनका इस्तेमाल औषधि के रूप में कर रहा है. जी हां, वैसे तो एक से एक बढ़कर औषधीय पौधे हैं, लेकिन आज हम बात कर रहे हैं अपराजिता की. जी हां, अपरोजिता के नीले फूलों की चाय सेहत के लिए संजीवनी का काम करती है. इस चाय को पीने से सेहत को 1, 2 या फिर 3 नहीं, ढेरों लाभ हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो अपराजिता के फूलों से बनी चाय कब्ज से लेकर डायबिटीज तक में राहत देती है.

अगर आप तनाव में तो भी आप इन नीले फूलों की चाय बनाकर पी सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर अपराजिता के फूलों की चाय पीने के फायदे क्या हैं? अपराजिता के फूलों में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? इस बारे में News18 को बता रही हैं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय लखनऊ की डॉ. शचि श्रीवास्तव-

अपराजिता के फूल में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

एक्सपर्ट के मुताबिक, अपराजिता के फूल में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-डायबिटिक आदि पाए जाते हैं जो सभी सेहत के लिए जरूरी होते हैं. अपराजिता का फूल नीले रंग का होता है तो इसका जब काढ़ा बनाया जाता है तो उसका भी रंग नीला होता है. इसलिए इसके काढ़ा या चाय को ब्लू टी (Blue Tea) नाम से जाना जाता है.

अपराजिता के फूल की चाय पीने के फायदे

डायबिटीज: सुबह में सभी डायबिटीज रोगियों को अपराजिता के फूल की चाय पीना चाहिए. अपराजिता के फूल में एंटी-डायबिटीक पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. अगर आप अपराजिता के फूल की चाय पीते हैं तो शरीर में इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद मिलेगी और हाई डायबिटीज की समस्या से निजात भी मिलेगा.

फैट घटाए: अपराजिता के फूल की चाय पीने से मोटापा कम होता है. जी हां, रोज सुबह अपराजिता फूल की चाय का सेवन करने से मोटापा तेजी से कम होता है. क्योंकि अपराजिता की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट कम करने में मदद मिलता है. इसलिए जो भी लोग मोटे हैं उन्हें अपराजिता के फूल की चाय जरूर पीना चाहिए.

बीपी कंट्रोल करें: अपराजिता फूल की चाय ब्लड प्रेशर के लिए सबसे अच्छा है. जो भी लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें अपराजिता के फूल की चाय जरूर पीना चाहिए. अपराजिता के फूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जो फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करते हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाए: सुबह में अपराजिता फूल की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. क्योंकि अपराजिता के फूल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं और अन्य बीमारियों से बचाते हैं.

कोलेस्ट्रॉल घटाए: एक्सपर्ट के मुताबिक, नियमित रूप से अपराजिता के फूल की चाय का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है.

अच्छी नींद: अगर आप अनिद्रा यानि नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो सुबह में अपराजिता के फूल की चाय का सेवन करें. अपराजिता के फूल में मौजूद तत्व तनाव को कम करने में मदद करते हैं और अच्छी नींद लाते हैं.

कैसे बनती है अपराजिता के फूलों की नीली चाय

अपराजिता के फूलों की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप पानी उबाल लें. अब इसमें 4 से 5 अपराजिता के फूल डाल दें. अब इसे अच्छी तरह से उबालें और फिर चीनी और गुड़ की जगह इसमें शहद डालकर एक कप सुबह और एक कप शाम सेवन करें. ऐसा करने से ऊपर बताई गई तमाम समस्याओं से राहत मिलने के साथ ही सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार, दर्द, सूजन और माइग्रेशन जैसी तमाम बीमारियों में आराम मिलता है.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *