क्या आपकी स्किन पर भी है इंफेक्शन? अपनाएं दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे, बरसात में पाएं हेल्दी स्किन

Last Updated:

Skin Care Tips:बारिश के मौसम में बढ़ती नमी और पसीने के कारण स्किन इंफेक्शन की समस्या आम हो जाती है. खुजली, दाने और लाल रैशेज से बचने के लिए घरेलू नुस्खे बहुत फायदेमंद होते हैं. हल्दी और दूध का पेस्ट त्वचा की सूजन और जलन कम करता है और रंगत निखारता है. नीम के उबले पानी से नहाने से त्वचा साफ और संक्रमण मुक्त रहती है. तैलीय त्वचा वालों के लिए दही-बेसन पैक कील-मुंहासों से राहत देता है. एलोवेरा जेल जलन और खुजली को कम करता है और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है.

पसीना,गंदगी व नमी से त्वचा हो जाती है संक्रमित

बारिश का मौसम जहां ठंडक और ताजगी लाता है, वहीं स्किन इंफेक्शन की दिक्कत भी बढ़ा देता है. पसीना, नमी और गंदगी मिलकर बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन को बढ़ावा देते हैं. इससे खुजली, दाने और स्किन रैशेज हो जाते है लेकिन चिंता छोड़िए! आपकी किचन में ही छिपे हैं ऐसे घरेलू नुस्खे जो आपकी स्किन को बरसात में भी हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखेंगे.

दूध त्वचा को मुलायम बनाता है और मॉइश्चराइजिंग का काम करता है

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन और जलन कम करने में सहायक है जबकि दूध त्वचा को मुलायम बनाता है और मॉइस्चराइजिंग का काम करता है. हल्दी और दूध का पेस्ट लगाने से त्वचा की रंगत निखरती है और खुजली, लालिमा और जलन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है.

नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर स्नान करने से खुजली और इंफेक्शन से राहत मिलती है

नीम प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल होता है. मानसून में पसीने और नमी से त्वचा पर दाद और लाल धब्बे बढ़ सकते हैं. नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से नहाएं. इससे खुजली और इंफेक्शन से राहत मिलती है और त्वचा को साफ-सुथरा रखा जा सकता है.

सप्ताह में दो बार इसका उपयोग करना चाहिए जिससे एलर्जी से निजात मिलेगी.

तैलीय त्वचा वालों के लिए दही-बेसन पैक बेहद फायदेमंद है. दही त्वचा को ठंडक और नमी देता है जबकि बेसन अतिरिक्त तेल को सोखकर त्वचा को साफ और ताजा बनाए रखता है. हफ्ते में दो बार इसका उपयोग कील-मुंहासों और एलर्जी की समस्या कम कर सकता है.

यह रोम छिद्रों को साफ करता है और तेल नियंत्रण में भी मददगार होता है

मानसून में एलोवेरा जेल सबसे प्रभावी घरेलू उपायों में से एक है. यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, जलन और खुजली से तुरंत राहत देता है. साथ ही यह रोमछिद्रों को साफ करता है और तेल नियंत्रण में मदद करता है जिससे मुहांसों की समस्या कम होती है.

यह पसीने की दुर्गंध को भी घटाता है और त्वचा को मुलायम बनाने में मददगार होता है

नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से जांघों और बगलों में खुजली और पपड़ीदारपन कम होता है. ये पसीने की दुर्गंध को भी घटाता है और त्वचा को मुलायम बनाए रखने में सहायक होता है.

homelifestyle

बरसात में अपनाएं दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे, स्क्रीन प्रॉबलम हो जाएगी दूर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *