Last Updated:
भुना हुआ लहसुन केवल खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है. इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर दिल, पाचन और लिवर को स्वस्थ रखने तक इसके फायदे इतने जबरदस्त हैं कि इसे घर की संजीवनी बूटी कहा जा सकता है.

रोज़ सुबह खाली पेट 1-2 भुनी हुई लहसुन की कलियां खाने से सर्दी-जुकाम जल्दी नहीं होता. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटिवायरल गुण मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं. यही कारण है कि इसे प्राकृतिक इम्यून बूस्टर माना जाता है.

भुना हुआ लहसुन ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखता है. इससे दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.

भुना हुआ लहसुन पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है. इसका सेवन गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. यही वजह है कि पुराने समय में इसे पाचन के लिए बेहद जरूरी माना जाता था.

भुना हुआ लहसुन शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है और लिवर को स्वस्थ व सक्रिय बनाए रखता है. इस सफाई करने वाले गुण के कारण इसे घरेलू डिटॉक्स नुस्खे के रूप में भी माना जाता है.

पुराने समय में सर्दी-जुकाम होने पर लोग भुना लहसुन जरूर खाते थे. इसकी गर्म तासीर शरीर को अंदर से राहत देती है और बंद नाक या गले की खराश में आराम पहुंचाती है.

भुना लहसुन बनाने का सबसे आसान तरीका है. एक-एक कली को छिलके सहित तवे पर धीमी आंच में सेंकें. जब लहसुन हल्की सुनहरी और नरम हो जाए, तो इसे छीलकर खाया जा सकता है. यह न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि स्वास्थ्य पर इसका असर भी लगभग दवा जैसा होता है.