लैपटॉप को हमेशा चार्ज पर रखना ठीक है या गलत? लोग कन्फ्यूज रहते हैं लोग

Last Updated:

लैपटॉप हमेशा चार्ज पर रखने से बैटरी खराब होती है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स और यूज़र्स के एक्सपीरिएंस के आधार पर सही तरीका और बैटरी लाइफ बढ़ाने के टिप्स.

लैपटॉप चार्जिंग को लेकर नई बात सामने आई है.

कई लैपटॉप यूज़र्स अक्सर सोचते हैं कि क्या अपने लैपटॉप को हमेशा चार्ज पर रखना हानिकारक होता है. हाल ही में एक ऑनलाइन पोस्ट ने इस सवाल को फिर से चर्चा में ला दिया. पोस्ट में एक लैपटॉप चार्जिंग में दिखाया गया था और कैप्शन था, ‘लैपटॉप को हमेशा प्लग इन रखना बैटरी को बार-बार डिस्चार्ज और फिर से चार्ज करने से कम नुकसान पहुंचाता है. मैं हमेशा सोचता था कि इसके विपरीत है.’

यह कैप्शन कई लोगों की सोच के विपरीत था. लंबे समय तक लोगों का मानना था कि लगातार चार्ज करने से बैटरी खराब हो सकती है.

यूज़र्स ने बताया असली सच
Reddit पर यूज़र्स ने अपने अनुभव शेयर किए. एक यूज़र ने लिखा, ‘आजकल ज्यादातर लैपटॉप, MacBooks समेत, बैटरी पूरी तरह चार्ज होने के बाद सीधे एडॉप्टर से पावर लेते हैं. अगर आप हमेशा AC पावर पर इस्तेमाल करते हैं, तो यह लगभग डेस्कटॉप की तरह होता है.’

कई लोगों ने बताया कि बैटरी को लगातार डिस्चार्ज और चार्ज करने से इसकी क्षमता कम होती है. जबकि लगातार चार्ज रखने से बैटरी साइकल कम होते हैं और धीरे-धीरे बैटरी की उम्र घटती है.

कुछ यूज़र्स ने सुझाव दिया कि नए लैपटॉप में अक्सर 80% चार्ज लिमिट सेट करने का ऑप्शन होता है. इससे बैटरी पूरी तरह 100% चार्ज नहीं होती और बैटरी की उम्र लंबी रहती है.

कई लैपटॉप निर्माता अब ऐसे फीचर्स देते हैं जो ढूंढ लेते हैं कि लैपटॉप ज्यादातर डेस्क पर इस्तेमाल हो रहा है और उसी हिसाब से चार्जिंग पैटर्न एडजस्ट करते हैं. एक यूज़र ने लिखा, ‘मेरा MacBook (2007) की बैटरी 2010 में फेल हो गई, लेकिन एक हफ्ते तक प्लग इन करके चलाने में कोई दिक्कत नहीं हुई.’

एडवांस हैं आज के लैपटॉप
आजकल के लैपटॉप बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम काफी एडवांस है. इसलिए लैपटॉप को हमेशा चार्ज पर रखना पुराने समय की तरह हानिकारक नहीं माना जाता. बैटरी की उम्र बढ़ाने के लिए बैटरी चार्ज लिमिट का इस्तेमाल करें और जरूरी होने पर ही डिस्चार्ज करें.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

लैपटॉप को हमेशा चार्ज पर रखना ठीक है या गलत? लोग कन्फ्यूज रहते हैं लोग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *