Last Updated:
Pubic Hair Hygiene: प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, लेकिन बाल हटाना आपकी पसंद पर निर्भर करता है. समय-समय पर बाल ट्रिम करना सही रहता है, लेकिन इस एरिया में गलत तरीके से हेयर रिमूवल खतरनाक ह…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.
- स्किन सेंसिटिव है, तो बाल हटाने से पहले डॉक्टर से मिलें.
- गलत तरीके से हेयर रिमूवल से स्किन घायल हो सकती है.
यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया कि प्राइवेट पार्ट के आसपास के बालों को समय-समय पर साफ करना चाहिए. कई लोग मानते हैं कि प्यूबिक हेयर बॉडी की प्रोटेक्टिव लेयर का काम करते हैं और इस वजह से महीनों तक इन्हें रिमूव नहीं करते हैं. हालांकि यह गलती नहीं करनी चाहिए. गर्मी और बरसात के मौसम में लोगों को काफी पसीना आता है और यह प्यूबिक हेयर में जमा हो सकता है. इससे बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन हो सकता है. इसलिए इस एरिया के बालों को सावधानी के साथ समय-समय पर रिमूव करना चाहिए. हालांकि अगर किसी को स्किन से जुड़ी समस्या है, तो बालों को हटाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप प्यूबिक हेयर हटाना ही चाहते हैं, तो पहले बाल ट्रिम करें, फिर गुनगुने पानी में नहाएं. इसके बाद अच्छी क्वालिटी की शेविंग क्रीम या जेल का प्रयोग करें. साथ ही शेविंग के लिए ऐसे रेजर का यूज करें, जिसमें कट लगने का खतरा बेहद कम हो. इस एरिया में बालों की दिशा में शेव करें और शेविंग के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं. जिन लोगों की स्किन ज्यादा सेंसिटिव है, वे इस बारे में डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें