क्या मिक्स जूस पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है? डाइटिशियन ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए

Last Updated:

Mixed Fruit Juice Benefits: मिक्स जूस कई फल और सब्जियों को मिलाकर निकाला जाता है. यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है. हालांकि पैकेज्ड मिक्स जूस पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, क्योंकि उसमें एडेड शुगर, फ्लेवर्स और प्रिजर्वेटिव होते हैं. अगर आप ताजा फल-सब्जियों का मिक्स जूस निकालकर पी रहे हैं, तो इससे फायदा ही होगा. हालांकि अगर आपको फाइबर की जरूरत है, तो जूस के बजाय पूरे फल खाने चाहिए.

ख़बरें फटाफट

ताजा फल-सब्जियों का मिक्स जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

Mixed Juice Good or Bad for Health: कई लोग जिम करने के बाद फल और सब्जियों का मिक्स जूस पीना पसंद करते हैं. इसमें कई फल और सब्जियां मिलाई जाती हैं, जिससे यह पोषक तत्वों का भंडार मिल जाता है. जिम करने के बाद हमारी बॉडी को न्यूट्रिएंट की जरूरत होती है और यह जूस यह कमी पूरी करता है. अधिकतर लोग मानते हैं कि मिक्स जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. हालांकि कई लोग मिक्स जूस को नुकसानदायक भी मानते हैं. अब सवाल है कि क्या वाकई मिक्स जूस पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है? चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि मिक्स जूस को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. जब कई फल और सब्जियां एक साथ मिलाई जाती हैं, तो विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ जाती है. ऐसे में इस जूस को पीने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है और भरपूर एनर्जी मिल सकती है. मिक्स जूस पीने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त हो सकता है. इस जूस में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है. जिन लोगों को फाइबर पचाने में दिक्कत होती है या फल-सब्जियां खाना मुश्किल लगता है, उनके लिए मिक्स जूस एक अच्छा विकल्प है.

ऐसा मिक्स जूस बिल्कुल न पिएं

डाइटिशियन ने बताया कि ताजा फल और सब्जियों से निकाला गया जूस सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन पैकेज्ड मिक्स जूस पीना नुकसानदायक होता है. इसमें एडेड शुगर, एडेड फ्लेवर्स और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं. अगर आप पैकेज्ड जूस पिएंगे, तो शरीर को नुकसान होगा. ऐसा मिक्स जूस आपको बिल्कुल नहीं पीना चाहिए. खासतौर से डायबिटीज, हाई बीपी और किडनी के मरीजों को पैकेज्ड जूस से परहेज करना चाहिए. जो लोग किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, वे मिक्स जूस डॉक्टर की सलाह के बाद ही पिएं.

फाइबर चाहिए, तो फल-सब्जियां खाएं

एक्सपर्ट की मानें तो ताजा फल-सब्जियों का मिक्स जूस पीना फायदेमंद होता है. हालांकि जूस निकालते वक्त फाइबर निकल जाता है. नेचुरल फाइबर ब्लड शुगर कंट्रोल करने और पाचन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है. फाइबर कम होने से जूस जल्दी पच जाता है और इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. अगर आपके शरीर को फाइबर की जरूरत है, तो आप जूस के बजाय पूरे फल और सब्जियों का सेवन करें. इससे आपको अच्छी मात्रा में फाइबर मिल जाएगा, जो पेट की सेहत दुरुस्त करने में असरदार होता है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

क्या मिक्स जूस पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है? डाइटिशियन ने बताई हकीकत

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *