क्या गर्दन पर परफ्यूम लगाना आपकी स्किन के लिए खतरनाक है? सोशल मीडिया पर मचे हंगामे की पूरी सच्चाई जानिए

Last Updated:

Perfume on Neck: गर्दन पर परफ्यूम लगाना अचानक खतरनाक नहीं है, लेकिन यह स्किन के लिए सबसे सेफ जगह भी नहीं मानी जाती. पतली स्किन, धूप और केमिकल्स के कारण यहां जलन, पिगमेंटेशन और एलर्जी का रिस्क बढ़ सकता है. हार्मोन पर सीधे असर के ठोस सबूत नहीं हैं, लेकिन बिना जरूरत एक्सपोजर बढ़ाना ठीक नहीं. बेहतर है कि परफ्यूम कपड़ों पर या कम सेंसिटिव हिस्सों पर लगाया जाए. थोड़ी सी सावधानी से आप खुशबू भी एंजॉय कर सकते हैं और स्किन को नुकसान से भी बचा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

स्किन केयर टिप्स

Perfume on Neck: आजकल सोशल मीडिया पर छोटी सी बात भी बड़ी बहस बन जाती है. बीते कुछ दिनों से एक ऐसी ही बहस ने इंटरनेट पर हंगामा मचा रखा है. सवाल सिर्फ इतना है कि क्या गर्दन पर परफ्यूम लगाना आपकी स्किन के लिए खतरनाक हो सकता है. खासतौर पर महिलाओं को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि गर्दन पर परफ्यूम स्प्रे करना स्किन डैमेज से लेकर हार्मोन तक पर असर डाल सकता है. जो आदत अब तक आम और बिल्कुल नॉर्मल मानी जाती थी, वही अचानक डर की वजह बन गई है. कुछ लोग इसे ओवररिएक्शन बता रहे हैं, तो कुछ इसे जरूरी चेतावनी मान रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि बिना घबराए, पूरे मुद्दे को आसान भाषा में समझा जाए और यह जाना जाए कि इसमें कितनी सच्चाई है और कितना सिर्फ सोशल मीडिया का शोर.

सोशल मीडिया पर गर्दन को लेकर इतना हंगामा क्यों
X जैसे प्लेटफॉर्म पर कई यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि गर्दन पर परफ्यूम लगाना सबसे गलत जगहों में से एक है. उनकी दलील यह है कि गर्दन के ठीक नीचे थायरॉइड ग्लैंड होता है, जो हार्मोन को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है. साथ ही इस हिस्से की स्किन काफी पतली और सेंसिटिव होती है. वायरल पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि आजकल के परफ्यूम सिर्फ खुशबू नहीं होते, बल्कि उनमें कई तरह के केमिकल्स, अल्कोहल और फिक्सेटिव्स होते हैं, जो स्किन के अंदर तक जा सकते हैं. कुछ लोगों ने थकान, बेचैनी, मूड स्विंग, गर्दन पर जलन और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं को सीधे परफ्यूम से जोड़ दिया. हालांकि इन दावों के पुख्ता मेडिकल सबूत नहीं हैं, लेकिन लगातार एक जैसी बातें सामने आने से लोगों में कन्फ्यूजन जरूर बढ़ गया.

डॉक्टर इस बारे में क्या कहते हैं
डर्मेटोलॉजिस्ट्स का कहना है कि यहां असली चिंता हार्मोन से ज्यादा स्किन की नेचर को लेकर है. डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर कमर्शियल परफ्यूम में अल्कोहल की मात्रा ज्यादा होती है. ये खुशबू को फैलाने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन यही अल्कोहल और सिंथेटिक फ्रेग्रेंस पतली स्किन पर बार बार इस्तेमाल से स्किन बैरियर को कमजोर कर सकते हैं. खासकर गर्दन जैसी जगह, जहां स्किन पतली होती है और धूप के संपर्क में ज्यादा रहती है, वहां रेडनेस, खुजली, रैशेज और धीरे धीरे पिगमेंटेशन की दिक्कत हो सकती है.

सेहत की समस्या, रिलेशनशिप की उलझन, पैरेंटिग, लाइफस्टाइल, फैशन, पूजा-पाठ, ग्रह-नक्षत्र आदि से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो आप अभी इस WhatsApp लिंक पर क्लिक करें.
Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *