क्या सच में 349 रुपये में मिल रहा है मिनी वॉशिंग मशीन, हकीकत जानकर चकरा जाएगा माथा, जानिए क्या है माजरा

Last Updated:

आपके घर में कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन होगा, जिसकी कीमत 15 हजार से ऊपर तो होगी ही. क्या आपने किसी ऐसे वॉशिंग मशीन को देखा है, जो सिर्फ 349 रुपये की मिलती हो? जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा मिनी वॉशिंग मशीन वायरल हो रहा है, जो पोर्टेबल है और दाम बस 349 रुपये. क्या वाकई इतनी कम कीमत की वॉशिंग मशीन उपलब्ध है मार्केट में जानिए यहां…

मिनी वॉशिंग मशीन.

आज हर किसी के घर में कपड़े धोने के लिए एक वॉशिंग मशीन जरूर होता है. किसी के पास इतना समय नहीं कि वो बैठकर हाथों से कपड़े पटक-पटक कर साफ करे. अब तो आलम ये है कि मार्केट में ढेरों कंपनियों के अलग-अलग फीचर्स, कीमत वाली वॉशिंग मशीन उपलब्ध हैं. लोग अपनी बजट, कंफर्ट लेवल और सुविधा के अनुसार कपड़े धोने वाले मशीन खरीदते हैं. उधर, सोशल मीडिया पर भी ऐसे प्रोडक्ट्स के खूब प्रमोशन किए जाते हैं, जिसमें किसी खास कंपनी पर मौजूद प्रोडक्ट्स के बारे में जिक्र होता है. लेकिन, कुछ तो ऐसे पोस्ट भी लोग शेयर करते हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है. वॉशिंग मशीन से संबंधित एक पोस्ट फेसबुक पर शेयर किया गया है, जिसमें एक मिनी वॉशिंग मशीन के फीचर्स और उसकी कीमत बताई गई है. कीमत इतनी कम कि सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.

फेसबुक पर शेयर किए गए इस पोस्ट में एक मिनी वॉशिंग मशीन का जिक्र है, जो पोर्टेबल है. इसे आप एक जगह से दूसरे जगह आसानी से उठाकर ले जा सकते हैं. वीडियो पोस्ट में दिखाया जा रहा है कि इसमें प्लास्टिक का छोटा सा ड्राम है, जो आसानी से कपड़े धो रहा है. गंदे जूते भी साफ कर दे रहा है. अगर वाकई ये किसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर उपलब्ध है तो इसे भला कोई क्यों नहीं खरीदना चाहेगा.

वॉशिंग मशीन सिर्फ 349 रुपये में?
इस मिनी वॉशिंग मशीन की कीमत मात्र 349 रुपये बताई जा रही है. हालांकि, ऑथेंटिक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर सर्च करने पर कई ऐसे प्रोडक्ट तो उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी कीमत इतनी कम नहीं. ऐसे में आप ऑनलाइन शॉपिंग सोच-समझकर करें वरना ठगी के शिकार भी हो सकते हैं. हमेशा चेक करके ही किसी भी स्टोर से कोई भी प्रोडक्ट खरीदें. कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग फेम, लाइक्स और अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए ऐसे पोस्ट शेयर करते हैं. इस पोस्ट में जिस ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर मिनी वॉशिंग मशीन प्रोडक्ट के मात्र 349 रुपये में मिलने की बात कही जा रही है, वहां दूसरे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन कीमत इतना कम भी नहीं है.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

homelifestyle

क्या सच में 349 रुपये में मिल रहा मिनी वॉशिंग मशीन, हकीकत जान चकरा जाएगा माथा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *