अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग से दोनों देशों के रिश्ते में पहले से और ज्यादा खराब हो गए हैं। इस जंग के बीच अब सवाल ये उठ रहा था कि क्या फीफा वर्ल्ड कप में ईरानी टीम खेलेगी? दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप 2026 का मेजबान अमेरिका है, जिसके बाद कयास लग रहे थे कि, अमेरिका ईरान को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से इजाजत देगा? वह टीम को अमेरिका का वीजा देगा? फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने इसे लेकर बड़ा अपडेट दिया है, उन्होंने इस मुद्दे को लेकर डॉनल्ड ट्रंप से बात कर ली है।
बता दें कि, फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के पास है। ये टूर्नामेंट 11 से लेकर 19 जुला तक खेला जाएगा। ईरान को जिस ग्रुप में रखा गया है उसके सभी मैच अमेरिका में होने वाले हैं। फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा है कि उन्होंने मंगलवार की रात को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। इस दौरान ईरान को लेकर भी चर्चा हुई, ट्रंप ने आश्वासन दिया है कि ईरानी टीम को अमेरिका आने की अनुमति दी जाएगी। वीजा देने में किसी तरह की रुकावट नहीं होगी।
वहीं मुलाकात के बाद इन्फेंटिनो ने कहा कि, हमने ईरान की मौजूदा स्थिति और स तथ्य के बारे में भी बात की, कि ईरानी टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए क्वालीफाई कर लिया है। चर्चा के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया कि ईरानी टीम का यूएसए में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए निश्चित रूप से स्वागत है।
उन्होंने आगे कहा कि, इस बैठक की जरूरत भी इसलिए पड़ी क्योंकि ईरान के फुटबॉल अधिकारियों ने फीफा से इसे लेकर सवाल किया था। मोदी ताज ने हाल ही में कहा था कि वह इस बात को लेकर असमंजस में है कि मौजूदा हालात के बीच अपनी टीम को अमेरिका कैसे भेजें। इसका एक और बड़ा कारण ये भी था कि अमेरिका ने ईरान को लेकर ट्रेवल बैन लगाया था, ईरान के लोगों को वीजा नहीं दिया जा रहा था। इन सबके बीच फीफा को उम्मीद है कि अमेरिका की हामी के बाद ईरान वर्ल्ड कप खेलने के लिए अपनी टीम को इजाजत दे देगा।
.