Last Updated:
Korea Ballistic Missile Launch: ईरान युद्ध के थमने के आसार नजर आ रहे हैं लेकिन इस युद्ध के चलते दक्षिण कोरिया से जो अमेरिका वाले एयर डिफेंस सिस्टम चले आए थे, उसका असर दिखने लगा है. उत्तर कोरिया ने अपने पड़ोसी देश की ओर शॉर्ट रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. ये सीधा अमेरिका के लिए चुनौती है, जिसके एयर डिफेंस सिस्टम के बिना दक्षिण कोरिया खुद को लाचार महसूस कर रहा है.
उत्तर कोरिया ने छोड़ीं बैलिस्टिक मिसाइलें. (Credit- Reuters)
North Korea Fires Ballistic Missiles: दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने उत्तर कोरिया में कुछ व्यक्तियों केकई बै ड्रोन उड़ाने पर खेद जताने के बाद उत्तर कोरिया ने लगातार दो मिसाइलें दागीं. ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि उन्होंने उत्तर कोरिया के वॉनसन इलाके से सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर मिसाइलों का पता लगाया. ये शॉर्ट रेंज मिसाइलें लगभग 240 किलोमीटर दूर तक गईं. यह इस साल उत्तर कोरिया द्वारा किया गया चौथा बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च था, वो भी ऐसे समय में, जब उसके पास अमेरिका के एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम भी मौजूद नहीं हैं.
जेसीएस ने कहा – ‘हमारी सेना दक्षिण कोरिया और अमेरिका की संयुक्त रक्षा रणनीति के तहत उत्तर कोरिया की तमाम गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है और किसी भी उकसावे का करारा जवाब देने की क्षमता और तैयारी बनाए रखती है.’ जेसीएस ने आगे कहा कि दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने प्रक्षेपण की गतिविधि पर नजर रखी और संबंधित जानकारी आपस में साझा की. यह प्रक्षेपण उत्तर कोरिया की ओर से मंगलवार को प्योंगयांग इलाके से एक अज्ञात मिसाइल दागे जाने के ठीक एक दिन बाद हुआ है, जिसका विश्लेषण दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की ओर से किया जा रहा है.
उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया के बीच ड्रोन विवाद
सोमवार को राष्ट्रपति ली द्वारा उत्तर कोरिया में ड्रोन उड़ाने की घटनाओं पर खेद व्यक्त करने के बाद लगातार दो ड्रोन लॉन्च किए गए. कैबिनेट की बैठक में ली ने ड्रोन उड़ानों पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि इन घटनाओं से प्योंगयांग के साथ अनावश्यक सैन्य तनाव पैदा हुआ है. योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक ली की यह टिप्पणी अभियोजकों की ओर से पिछले सप्ताह सितंबर से जनवरी के बीच उत्तर कोरिया में ड्रोन उड़ाने के आरोपी तीन व्यक्तियों पर अभियोग लगाने के बाद आई है. इस टिप्पणी के कुछ घंटों बाद उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की शक्तिशाली बहन किम यो-जोंग ने एक बयान जारी कर उत्तर कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष ली को स्पष्टवादी और उदार रवैया वाला बताया है.
उत्तर कोरिया की सोल को चेतावनी
इसके बाद भी उत्तर कोरिया की ओर से सियोल को चेतावनी दी कि उसे प्योंगयांग के खिलाफ किसी भी तरह की गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई बंद करनी चाहिए और शांति और सुरक्षा के महत्व का दिखावा करने के बजाय, किसी भी तरह के संपर्क के प्रयास से बचना चाहिए. उत्तर कोरिया ने आखिरी बार 14 मार्च को पूर्वी सागर की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं, जब दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से एनुअल स्प्रिंग मिलिट्री एक्सरसाइज चल रहा था. अगले दिन सरकारी मीडिया ने बताया कि उत्तर कोरिया ने 600 मिलीमीटर के अति-सटीक मल्टीपल रॉकेट लॉन्चरों से लैस होकर सैन्य हमले का अभ्यास किया. प्योंगयांग ने अभी तक दोनों लॉन्चों पर कोई रिपोर्ट जारी नहीं की है.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें
.