जंग के बीच फुटबॉल वर्ल्ड कप खेलने को तैयार ईरान, लेकिन FIFA के सामने रखी बड़ी मांग

Iran Football Team, FIFA World Cup 2026: ईरान की फुटबॉल टीम जंग के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयार हो गई है. पहले टीम की तरफ से टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की धमकी दी गई थी, लेकिन अब टीम एक शर्त के साथ विश्व कप में खेलने को तैयार हो गई है. तो आइए जानते हैं कि ईरान की टीम ने FIFA के सामने क्या मांग रखी. इसके अलावा इस मामले से डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का क्या लेना देना है. 

तो आपको बता दें कि आगामी फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेले जाएंगे. ईरान फुटबॉल के प्रमुख मेहदी ताज ने साफ कर दिया है कि टीम तैयारियों में लग चुकी है. टीम तुर्की में कैंप लगाएगी और वहां दो फ्रेंडली मैच में हिस्सा लेगी. 

ईरान की FIFA से मांग 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान फुटबॉल टीम की तरफ से मांग करते हुए कहा गया है कि उनके मुकाबले अमेरिका की जगह किसी और देश में करवाए जाएं. टीम की तरफ से साफ कर दिया गया है कि वे अमेरिका में मुकाबले नहीं खेलेंगे. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान के खेल मंत्री अहमद दोन्यामाली ने साफ कर दिया था कि उनकी टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी, लेकिन अब कथित तौर पर यह फैसला बदल चुका है. 

डोनाल्ड ट्रंप का बयान, अमेरिका में खेलने से किया इनकार 

बताते चलें कि युद्ध में अमेरिका और ईरान के बीच भयंकर झड़प देखने को मिल रही है. ट्रंप की तरफ से वर्ल्ड कप में ईरान के अमेरिका में खेलने को लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा था, “ईरान की नेशनल फुटबॉल टीम का वर्ल्ड कप में स्वागत है, लेकिन मुझे वाकई में नहीं लगता कि उनकी अपनी जान और सुरक्षा के लिहाज से उनका वहां होना उचित है.”

ट्रंप के इस बयान के बाद चर्चा तेज हुई थी, जिसके बाद ईरान ने वर्ल्ड कप में तो खेलने का फैसला किया, लेकिन अमेरिका में खेलने से इनकार कर दिया है. बताते चलें कि ईरान को ग्रुप चरण के मुकाबले अमेरिका में खेलने हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पर FIFA की तरफ से क्या फैसला आता है. 

 

यह भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को दिया जन्म

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *