ईरान ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुसीबत, स्कूल बंद-गाड़ियां ठप, जानें पड़ोसी बांग्लादेश-श्रीलंका का ह

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Pakistan Fuel Crisis: भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति बिल्कुल अलग नजर आ रही है. वहां ईंधन को लेकर हालात बिगड़ते दिख रहे हैं. पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है.

सप्लाई को लेकर अनिश्चितता और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. जिसका असर सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है जहां लोग खुले तौर पर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जता रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान-इजरायल युद्ध से पाकिस्तान में ईंधन के स्टॉक घटने की खबरें सामने आई हैं. स्थिति को देखते हुए सरकार ने कदम उठाए हैं. जिससे देश की हालात पर काबू रखा जा सके….
 
पाकिस्तानी सरकार ने कसी कमर

पाकिस्तान में बढ़ती ईंधन परेशानियों को देखते हुए सरकार खपत कम करने के लिए कई कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है. चर्चा है कि स्कूल और कॉलेजों को करीब दो सप्ताह के लिए बंद किया जा सकता है. इसके साथ ही कई सरकारी दफ्तरों में चार दिन का कार्य सप्ताह लागू करने और करीब 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने जैसे विकल्प भी सामने आए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी वाहनों के उपयोग में लगभग 60 प्रतिशत तक कटौती करने, फ्यूल अलाउंस को आधा करने और मंत्रियों की सैलरी व विदेशी दौरों पर रोक लगाने जैसे प्रस्तावों पर भी विचार किया जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सांसदों की सैलरी में करीब 25 से 50 प्रतिशत तक कमी करने की योजना पर भी चर्चा चल रही है.

बांग्लादेश में हाहाकार

ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के कारण बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मच गया है. तेल आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ने के बाद बांग्लादेशी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर राशनिंग व्यवस्था लागू कर दी है.

जिसके तहत वाहनों को सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है. इसके बावजूद राजधानी ढाका के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं. कुछ जगहों पर ईंधन खत्म होने की वजह से लोग नाराज नजर आए.

पेट्रोल पंप पर लग रही लंबी कतारे

पाकिस्तान में हालात ऐसे है कि, कई पेट्रोल पंप में तेल खत्म होने के कारण उन्हें बंद कर दिया गया है. वहीं, जिन पेट्रोल पंप में तेल मिल रही है, वहां पेट्रोल-डीजल लेने के लिए लंबी-लंबी कतारे लग रही है. बहुत सी जगहों पर झड़प और हिंसा की खबरें भी सामने आ रही है. 

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

पाकिस्तान में बढ़ते फ्यूल संकट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है. कई यूजर्स पैदा हुए इस हालात के लिए सरकार को कोसते नजर आ रहे है. वहीं, कुछ लोग पुराने बयानों को याद दिलाकर नेताओं को ट्रोल कर रहे हैं.

वहीं कुछ यूजर्स भारत से तुलना करते हुए यह भी कह रहे हैं कि भारत के पास इसके मुकाबले तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जबकि पाकिस्तान में हालात जल्दी बिगड़ गए. आम लोगों के बीच सरकार को लेकर गुस्सा है.

यह भी पढ़ें: Multibagger Stock: हलचल भरे बाजार में इस शेयर ने मचाया धमाल, 6 महीने में दिया 234% रिटर्न; निवेशकों के हुए मजे…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *