Last Updated:
iQOO 15 Legend Edition जल्द लॉन्च होने वाला है. नया Q3 गेमिंग चिपसेट और QNSS सुपर रेंडरिंग इंजन कंसोल जैसी गेमिंग परफॉर्मेंस, 144fps, 2K रेज़ोलूशन और रियल-टाइम रे ट्रेसिंग के साथ आएगा.
iQOO 15 को चीन में 20 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन लॉन्च से पहले ही कंपनी ने अपने नए Q3 चिपसेट के बारे में जानकारी शेयर कर दी है. ये चिपसेट खासतौर से गेमिंग के लिए विकसित किया गया है और इसे iQOO 15 के Legend Edition में पेश किया जाएगा. साथ ही एक अनबॉक्सिंग वीडियो ने फोन के डिज़ाइन की झलक भी दिखाई है, जिसमें पिछले मॉडल के मुकाबले फ्लैटर बैक पैनल और रियर कैमरा के आसपास LED लाइट्स को नए तरीके से रखा गया है.
वीडियो में पंच-होल डिस्प्ले, मेटैलिक एजेज, राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन, और नीचे USB-C पोर्ट, माइक, स्पीकर और सिम कार्ड स्लॉट दिखाए गए हैं. वीडियो में ये भी बताया गया कि बैक पर 3D टेक्सचर है, जो iQOO और BMW के लोगो में नजर आता है. फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.ॉ
मिलेगा दमदार गेमिंग चिप
कंपनी ने दावा किया है कि Q3 चिपसेट दुनिया का पहला खुद का बनाया गया गेमिंग चिप है. ये चिपसेट iQOO के QNSS सुपर रेंडरिंग इंजन के साथ मिलकर कंसोल जैसी गेमिंग विज़ुअल्स और परफॉर्मेंस प्रदान करता है.
इसका Q3 चिपसेट एक अल्ट्रा-लो पावर प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है और यह ‘सुपर रेज़ोलूशन, अल्ट्रा-फ्रेम और रियल-टाइम रे ट्रेसिंग’ जैसी क्षमताओं को सपोर्ट करता है.
सुपर रेजोलूशन का मतलब है कि कम रेज़ोलूशन वाले ग्राफिक्स को 2K तक अपस्केल किया जा सकता है, और अल्ट्रा-फ्रेम मोड में 144fps तक के हाई फ्रेम रेट बनाए रखे जा सकते हैं.
iQOO के मुताबिक GPU और प्रोसेसर मिलकर डिवाइस की परफॉर्मेंस 60%, पावर एफिशिएंसी 40%, मेमोरी ऑप्टिमाइजेशन 50% और AI कंप्यूट 400% तक बढ़ा सकते है. इस तरह, iQOO 15 और उसका Q3 गेमिंग चिपसेट मोबाइल गेमिंग के लिए नेक्स्ट लेवल का एक्सपीरिएंस देने के लिए तैयार है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.