Last Updated:
IPS Story, IPS Manohar Singh Mandloi: मध्य प्रदेश के एक आईपीएस अधिकारी इनदिनों काफी सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपने 26 कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया. जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में है. आइए आपको बताते हैं कि ये पुलिस अधिकारी कौन हैं और आईपीएस कैसे बने?
IPS Story, MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा बवाल मच गया है. SP मनोहर सिंह मंडलोई ने अपने ही 26 कर्मचारियों और अधिकारियों को नोटिस थमा दिया है. वजह है कि उनकी अनुपस्थिति में जारी आदेशों और पत्रों में ‘प्रभारी पुलिस अधीक्षक’ की बजाय सिर्फ ‘पुलिस अधीक्षक’ लिखा गया था. SP हाल ही में हैदराबाद से 26 दिन की ट्रेनिंग करके लौटे हैं. लौटते ही उन्होंने स्टाफ पर नालायकी का आरोप लगाया और पदनाम के गलत इस्तेमाल पर सवाल उठाए. नोटिस मिलने से विभाग में असंतोष फैल गया है. कर्मचारी दबाव की वजह से खुलकर बोल नहीं पा रहे. आइए जानते हैं ये आईपीएस अधिकारी कौन हैं?
IPS Manohar Singh Mandloi: मनोहर सिंह मंडलोई कौन हैं?
IPS Officer, mp news, MP News big news: 2024 में प्रमोशन हुआ था.
IPS Officer, mp news, MP News big news: इस प्रमोशन लिस्ट में मनोहर सिंह मंडलोई का भी नाम था.
क्या है पूरा मामला?
SP मनोहर सिंह मंडलोई ट्रेनिंग पर गए थे. इस दौरान IGSP आलोक कुमार सिंह जिले का प्रभार संभाल रहे थे. आलोक सिंह ने कई पत्र और आदेश जारी किए. इनमें उनका पद ‘पुलिस अधीक्षक, टीकमगढ़’ लिखा गया. SP मंडलोई ट्रेनिंग से लौटे तो ये देखकर नाराज हो गए. उनका कहना है कि प्रभार संभालने वाले अधिकारी के लिए ‘प्रभारी पुलिस अधीक्षक’ लिखना चाहिए था. सिर्फ ‘पुलिस अधीक्षक’ लिखना गलत है. इसी पर उन्होंने 26 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया.नोटिस पाने वाले 26 कर्मचारी और अधिकारी परेशान हैं. उन्हें लगता है कि ये छोटी गलती पर बड़ा एक्शन है. विभागीय दबाव की वजह से कोई खुलकर बोल नहीं पा रहा. कर्मचारियों में ये बात फैल रही है कि SP की नाराजगी स्टाफ पर निकाली गई.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें
.