- Hindi News
- Business
- IPO 2025 Details Update; PhysicsWallah Emmvee Photovoltaic | Price Band GMP
मुंबई11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज यानी 11 नवंबर से 2 IPO ओपन हो गए हैं। ये दो IPO एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला और एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एमवी फोटोवोल्टिक पावर के हैं। इन दोनों ही IPO में निवेशक 13 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। जानें इन दोनों IPO से जुड़ी खास बातें…
फिजिक्सवाला IPO: ₹3,480 करोड़ जुटाएगी कंपनी स्टूडेंट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग देने वाली कंपनी फिजिक्सवाला का IPO 11 नवंबर को अपना होगा। यह 3,480 करोड़ रुपए का इश्यू है, जिसमें शेयर 103-109 रुपए के बैंड में मिलेंगे। बिडिंग 13 नवंबर तक खुली रहेगी। रिटेल निवेशकों को मिनिमम ₹14,933 निवेश करने होंगे।
18 नवंबर को BSE-NSE पर शेयर की लिस्टिंग होगी। जुटाए गए पैसे से कंपनी टेक इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाएगी, नए सेंटर खोलेगी और एक्विजिशन (दूसरी कंपनियां खरीदना) करेगी।

2016 में शुरू हुआ था फिजिक्स वाला प्रयागराज के रहने वाले अलख पांडेय ने 2016 में फिजिक्स वाला नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। एक साल में करीब 4 हजार सब्सक्राइबर ही मिले। इसके बाद आसान और मजेदार अंदाज में फिजिक्स पढ़ाने का तरीका निकाला, जिसके बाद अब करीब 1.4 करोड़ सब्सक्राइबर के साथ अलख यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो गए हैं।
फिजिक्स वाला अलख पांडे यूट्यूब चैनल पर JEE Mains, JEE Advance, इंजीनियरिंग के अलावा NEET और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है।
एमवी फोटोवोल्टिक पावर IPO: सोलर पैनल मेकर, 2,900 करोड़ जुटाएगी एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एमवी फोटोवोल्टिक पावर का IPO 11 से 13 नवंबर तक खुलेगा। यह 2,900 करोड़ का इश्यू है। शेयर का प्राइस बैंड 206-217 रुपए तय किया गया है। रिटेल निवेशकों को मिनिमम ₹14,973 निवेश करने होंगे।
कंपनी सोलर पैनल बनाती है, और पैसे से प्रोडक्शन बढ़ाएगी। 8 नवंबर को इसके शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होंगे।

2007 में हुई थी कंपनी की शुरुआत मार्च 2007 में बनी एमवी फोटोवोल्टिक पावर सोलर पीवी मॉड्यूल और सेल बनाती है। मई 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक इसकी सोलर पीवी मॉड्यूल कैपेसिटी 7.80 गीगावाट और सोलर सेल कैपेसिटी 2.94 गीगावाट की है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बाईफेसियल और मोनो-फेसियल टॉपकॉन मॉड्यूल और सेल्स और मोनो पीईआरसी मॉड्यूल्स हैं। कर्नाटक में दो स्थानों पर इसके चार मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स हैं जो 22.44 एकड़ में फैले हैं।
.