IPO:निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे इन कंपनियों के इश्यू और होगी बड़ी लिस्टिंग्स

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Upcoming IPO This Week: भारतीय शेयर बाजार में यह सप्ताह बहुत अहम रहने वाला है. 16 मार्च से शुरू हुए इस हफ्ते में कई कंपनियां अपना पब्लिक इश्यू लाने वाली है. इनमें से कुछ का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) मेनबोर्ड सेगमेंट के होंगे, वहीं एक आईपीओ एसएमई सेगमेंट से जुड़ी हुई होगी.

साथ ही कुछ कंपनियां बाजार में लिस्ट होने वाली है. आइए जानते हैं, इन कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन और अन्य जानकारियों के बारे में…..

सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट आईपीओ

शेयर बाजार में इस हफ्ते एक मेनबोर्ड आईपीओ आने वाला है. सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट का आईपीओ 20 मार्च 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा. निवेशक इसमें 24 मार्च तक अपना दांव लगा सकेंगे.  खास बात यह है कि यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में लाया जा रहा है. यानी कंपनी खुद कोई नए शेयर जारी नहीं कर रही है.

कंपनी अपने आईपीओ के तहत करीब 10.71 करोड़ शेयरों की बिक्री करने वाली है.  इसलिए इससे मिलने वाली रकम सीधे कंपनी के पास नहीं जाएगी. शेयर अलॉटमेंट 25 मार्च को हो सकता है. इसके बाद बीएसई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 30 मार्च को होने की उम्मीद की जा रही है. 

Novus Loyalty आईपीओ

इस हफ्ते एसएमई प्लेटफॉर्म पर एक नया आईपीओ आने जा रहा है. Novus Loyalty का पब्लिक इश्यू 17 मार्च 2026 को निवेशकों के लिए ओपन होने वाला है.  निवेशक 20 मार्च तक इसमें अपना दांव लगा सकते हैं. कंपनी आईपीओ के जरिए करीब 60.15 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है.  

इस आईपीओ में लगभग 0.33 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे. जिनकी वैल्यू करीब 48.18 करोड़ रुपये है. इसके अलावा करीब 0.08 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे. जिनकी कीमत लगभग 11.97 करोड़ रुपये होती है. शेयरों का अलॉटमेंट 23 मार्च को होने की संभावना है. इसके बाद 25 मार्च 2026 को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग हो सकती हैं.

इस सप्ताह शेयर बाजार में इन कंपनियों की होगी एंट्री

इस हफ्ते आईपीओ के साथ-साथ कुछ कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी होने वाली है. जिस पर निवेशकों की खास नजर रहेगी. तय कार्यक्रम के अनुसार Apsis Aerocom की लिस्टिंग 18 मार्च को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होने की संभावना है. जबकि Innovision 20 मार्च 2026 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकती है.

वहीं Raajmarg Infra Investment Trust की लिस्टिंग 24 मार्च 2026 को होने की संभावना है. इन सभी लिस्टिंग्स को बाजार के लिए अहम माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *